फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA U-17 WC- Brazil faces Spanish challenge today

FIFA U-17 WC: ब्राजील और स्पेन के बीच आज रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

Sat, 07 Oct 2017 11:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोच्चि
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोच्चि Updated Sat, 07 Oct 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
FIFA U-17 WC- Brazil faces Spanish challenge today
- फोटो : ht

तीन बार की चैंपियन ब्राजील और यूरोपियन पावरहाउस स्पेन की टीमें फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में आज आमने-सामने होंगी। ग्रुप डी मुकाबले की रोमांचक होने की उम्मीद है। ब्राजील की टीम 16वीं बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है। वह वर्ष 1997, 1999 और 2003 में विजेता रह चुकी है।

विज्ञापन


इसके अलावा 1995 और 2005 में उप विजेता रही थी जबकि 1985 में तीसरे और 2011 में चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा था। पिछले वर्ल्ड कप में ब्राजील की टीम क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी लेकिन इस बार उसकी कोशिश बेहतर प्रदर्शन की होगी। यह मुकाबला कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ेंः- FIFA U-17 WC: इन 5 खिलाड़ियों पर होगा टीम इंडिया को जीत दिलाने का दारोमदार
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों में ब्राजील की टीम प्रबल दावेदार है। ब्राजील इस वर्ष दक्षिण अमेरिका अंडर-17 खिताब जीतने में सफल रहा था। उसने मेजबान चिली को 5-0 से हराकर इस प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमाया था। इस दौरान ब्राजील की टीम ने कुल सात मैच जीते थे और दो ड्रॉ खेले थे। दूसरी ओर स्पेन आठ बार वर्ल्ड कप खेल चुका है।

वह तीन (1991, 2003, 2007) बार उप विजेता रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में स्पेन का श्रेष्ठ प्रदर्शन तीसरा स्थान हासिल करना रहा था। यह स्थान उसने 2009 में हासिल किया था। स्पेन तीन बार यूरोपियन अंडर-17 चैंपियनशिप खिताब जीत चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed