फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA U-17 WC: Brazil beat Niger 2-0, finish top with all-win record

FIFA U-17 WC: नाइजर को मात देकर नॉकआउट दौर में पहुंचा ब्राजील, बरकरार रखा जीत का रिकॉर्ड

Sat, 14 Oct 2017 01:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 14 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
FIFA U-17 WC:  Brazil beat Niger 2-0, finish top with all-win record
ब्राजील फुटबॉल टीम - फोटो : FIFA
टूर्नामेंट में जीत के प्रबल दावेदार मानी जा रही ब्राजील ने शुक्रवार को अपने चिर परिचित अंदाज में खेलते हुए नाइजर को 2-0 से मात दी। इस जीत के साथ ही ब्राजील ग्रुप डी में तीन जीत के साथ पहले पायदान पर रही। तीन बार की अंडर-17 विश्वकप विजेता ब्राजील ने आक्रामक अंदाज में मैच की शुरुआत की और चौथे ही मिनट में लिंकन के गोल के साथ 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद 34वें मिनट में ब्रेनर ने गोल कर ब्राजील की बढ़त को दुगना कर दिया। हाफ टाइम में ब्राजील 2-0 से आगे थी। इसके बाद मैच में और कोई गोल नहीं हुआ और ब्राजील ने मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


गोवा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ब्राजील के क्लासिकल खेल की झलक देखने आए दर्शकों को निराश नहीं होना पड़ा और पहले हाफ में ब्राजील ने शानदार खेल दिखाया।  इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में ब्राजील ने अपनी शत प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। हार के बावजूद नाइजर राउंड ऑफ 16 में पहुंचने में सफल हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed