फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA started Disciplinary investigation on Argentina-Netherlands after WC quarter-final clash

FIFA WC: अर्जेंटीना-नीदरलैंड क्वार्टर फाइनल मैच को लेकर फीफा की अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू, जानें पूरा मामला

Mon, 12 Dec 2022 11:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 11:35 AM IST
सार

फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए थे। इस मामले को लेकर फीफा ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
FIFA started Disciplinary investigation on Argentina-Netherlands after WC quarter-final clash
फीफा विश्व कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 में क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के खिलाड़ी भिड़ गए थे। अंत में अर्जेंटीना ने यह मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई, लेकिन अब दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। फीफा ने अर्जेंटीना और नीदरलैंड के खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फीफा ने लियोनल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ नियम तोड़ने और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का चार्ज लगाया है। 
विज्ञापन


इस मैच के दौरान रिकॉर्ड 17 कार्ड दिए गए थे। विश्व कप के किसी मैच में यह किसी रेफरी द्वारा दिखाए गए कार्ड की सबसे बड़ी संख्या थी। इस मैच के दौरान स्पेन के रेफरी एंटोनियो मिगुएल लाहोज ने नीदरलैंड के खिलाड़ी डेनजल डमफ्राइज को रेड कार्ड भी दिया था।
विज्ञापन

फीफा ने अपने बयान में कहा "फीफा अनुशासनात्मक समिति ने नीदरलैंड और अर्जेंटीना के बीच फीफा विश्व कप के दौरान फीफा अनुशासनात्मक संहिता के अनुच्छेद 12 (खिलाड़ियों और अधिकारियों के कदाचार) और 16 (मैचों में आदेश और सुरक्षा) के संभावित उल्लंघनों के कारण अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। यह मैच नौ दिसंबर को हुआ था।" 

फीफा के बयान में कहा गया "इसके अलावा, फीफा अनुशासनात्मक समिति ने उसी मैच के संबंध में फीफा अनुशासनात्मक संहिता के अनुच्छेद 12 के संभावित उल्लंघनों के कारण डच फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।"

नीदरलैंड के स्ट्राइकर वॉट वेघोरस्ट इस मैच में शुरुआत में बेंच पर थे, लेकिन बाद में उन्हें मैदान में भेजा गया और उन्होंने दो गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके बाद यह मैच अतिरिक्त टाइम पर बराबरी पर रहा। अंत में पेनल्टी शूटआउट में मैच का नतीजा निकला। इस बीच दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आए। अर्जेंटीना के कप्तान मेसी की नीदरलैंड के कोच लुइस वैन गाल से बहस हो गई थी। विश्व कप के सेमीफाइनल में मंगलवार को अर्जेंटीना का सामना क्रोएशिया से होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed