{"_id":"5da8a6fb8ebc3e017768c6f4","slug":"fifa-president-gianni-infantino-says-racists-must-be-kicked-out-of-stadiums","type":"story","status":"publish","title_hn":"नस्लभेदी टिप्पणी करने वालों को स्टेडियम से निकाल बाहर कर देना चाहिएः फीफा अध्यक्ष","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
नस्लभेदी टिप्पणी करने वालों को स्टेडियम से निकाल बाहर कर देना चाहिएः फीफा अध्यक्ष
Fri, 18 Oct 2019 07:32 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 18 Oct 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
गियानी इन्फेंटिनो, फीफा अध्यक्ष
- फोटो : सोशल मीडिया
फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने गुरुवार को कहा कि नस्लभेदी टिप्पणी करने वाले खिलाड़ियों को स्टेडियम से निकाल बाहर कर देना चाहिए।
विज्ञापन
इन्फेंटिनो ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'अगर फुटबॉलर को गाली देने वाले नस्लवादी हैं, तो हमें खेल को रोकना होगा' उन्होंने आगे कहा, 'हम नस्लभेदी को जीतने नहीं दे सकते। फुटबॉल को जारी रखना है और हमें लोगों को दंडित करना है।'
विज्ञापन
दरअसल, हाल ही में इंग्लैंड और बुल्गारिया के बीच हुए यूरो-2020 क्वालीफायर मैच के दौरान नस्लभेदी टिप्पणी का मामला सामने आया था। नस्लभेदीय टिप्पणियां झेलने के बाद भी इंग्लैंड ने यूरो-2020 क्वालीफायर में बुल्गारिया को 6-0 से हराया था। इसके बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बोयोको बोरिसोव ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने देश के फुटबॉल संघ के अध्यक्ष से इस्तीफा भी मांगा था।
विज्ञापन
बता दें कि मैच में पहला नस्लीय टिप्पणी पहले हाफ में इंग्लैंड के लिए पदार्पण कर रहे टायरोने मिंग्स को लेकर किया गया था। इसके बाद 28वें मिनट में रहीम स्टर्लिग इसका शिकार बने थे। यहां रेफरी इवान बेबेक ने मैच रोक दिया था।
नस्लभेदी टिप्पणी के चलते दो बार मैच को रोका गया। वहीं, अधिकारियों ने मैच का बहिष्कार करने की धमकी भी दी थी।