{"_id":"5dbdc7dd8ebc3e013549be87","slug":"fifa-launched-emblem-of-the-fifa-u-17-women-s-world-cup-india-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप के आधिकारिक प्रतीक चिह्न का हुआ अनावरण, 2020 में भारत में होगा आयोजन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप के आधिकारिक प्रतीक चिह्न का हुआ अनावरण, 2020 में भारत में होगा आयोजन
Sat, 02 Nov 2019 11:45 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
फीफा महिला वर्ल्ड कप
- फोटो : Indian Football Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में 2020 में होने वाले फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप के आधिकारिक प्रतीक चिह्न का अनावरण शनिवार को कर दिया गया। भारत की मेजबानी में अगले साल होने वाले दूसरे फीफा विश्व कप के आयोजन में अब एक साल का समय ही शेष है।
विज्ञापन
Presenting to you, the Official Emblem of the FIFA U-17 Women's World Cup India 2020. 🤩#U17WWC pic.twitter.com/J4KtsEBDMG
— Indian Football Team (@IndianFootball) November 2, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू, फीफा की मुख्य महिला फुटबाल अधिकारी सेराई बारेमन, एलओसी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के अलावा दो बार की विश्व कप विजेता क्रिस्टीन लिली भी गेटवे आफ इंडिया पर मौजूद रहीं। भारत ने इससे पहले 2017 में फीफा अंडर 17 पुरुष विश्व कप की सफल मेजबानी की थी जिसमें इंग्लैंड ने खिताब जीता था। नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम इस टूर्नामेंट के आयोजन स्थलों में से एक है।
वहीं आयोजन के बाद दो बार की विश्व कप विजेता टीम की अमेरिकी फारवर्ड क्रिस्टीन लिली ने शनिवार को भारतीयों से अपील की कि वे अगले साल होने वाले अंडर-17 फीफा महिला विश्व कप फुटबाल में घरेलू टीम के समर्थन के लिए काफी संख्या में स्टेडियम पहुंचे।
#WATCH: Launch of the Official Emblem of FIFA U-17 Women’s World Cup India 2020 at Gateway of India, Mumbai. pic.twitter.com/nBivR4ASKu
— ANI (@ANI) November 2, 2019