{"_id":"4a2070c42cf7e03766a820b60a22e958","slug":"fifa-hindi-news-we-won-match-by-luck","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किस्मत से जीत गए वरना वर्ल्ड कप में मुश्किल हो जाती' ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
'किस्मत से जीत गए वरना वर्ल्ड कप में मुश्किल हो जाती'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 03 Jul 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेस्सी ने कहा की मंगलवार रात 2014 फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में स्विट्जरलैंड के खिलाफ वह नर्वस हो गए थे।
विज्ञापन
साथ ही मेस्सी ने माना की स्विस टीम के खिलाफ इस रोमांचक मैच में किस्मत उनकी टीम के साथ थी। मेस्सी ने स्विस टीम के डिफेंस की भी जमकर तारीफ की।
अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय खत्म होने से सिर्फ दो मिनट पहले गोल दागकर यह मुकाबला 1-0 से जीता था।
मेस्सी ने कहा, "सभी लोगों की तरह एक समय पर मैं भी काफी नर्वस महसूस कर रहा था क्योंकि हम गोल नहीं कर पा रहे थे और कोई भी गलती हमें वर्ल्ड कप से बाहर कर देती लेकिन अब हम जान गए हैं कि हम इसी तरह से आगे बढ़ सकते हैं। हम काफी किस्मत वाले थे। किस्मत अभी तक हमारी टीम के साथ रही है और हमें इसका फायदा उठाकर आगे बढ़ना चाहिए।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "हम पेनाल्टी शूटआउट में नहीं जाना चाहते थे और अतिरिक्त समय में ही जीत हासिल करना चाहते थे। जहां तक गोल की बात है तो मैंने सोचा की मुझे चांस लेना चाहिए। तभी मैंने दाईं और से एंगल देखा और डी मारियो को पास दे दिया और किस्मत से हम गोल करने में सफल हो गए।"
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला अब शनिवार को बेल्जियम से होगा।