{"_id":"64c18d41c550c3dde7a9916261f78081","slug":"fifa-hindi-news-klose-levels-with-ronaldo-s-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गोल के साथ ही महानतम फुटबॉलर बने जर्मनी के क्लोस ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एक गोल के साथ ही महानतम फुटबॉलर बने जर्मनी के क्लोस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Jun 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के करिश्माई स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस ने ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डो के वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक 15 गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
पोलैंड में जन्मे क्लोस ने शनिवार को फोर्टालेजा में खेले गए घाना के खिलाफ ग्रुप-बी मुकाबले में अपनी टीम के लिए 71वें मिनट में बराबरी का गोल दागा।
आधे समय तक मैच 0-0 से बराबर था लेकिन दूसरे हाफ के बाद मैच की समाप्ति 2-2 से हुई।
36 वर्षीय क्लोस जर्मनी की पहले मैच में पुर्तगाल के खिलाफ 4-0 की जीत में निलंबन के कारण नहीं खेल पाए थे लेकिन घाना के खिलाफ मैच में लौटते हुए उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की और टीम को हार से बचा लिया।
क्लोस 133 मैचों में 70 गोल करने के साथ जर्मनी के ऑल टाइम शीर्ष स्कोरर हैं।