फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa hindi news: germany vs argentina

दो दशक बाद खिताब उठाने का मौका दोनों टीमों के पास

Sat, 12 Jul 2014 08:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 12 Jul 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: germany vs argentina
करिश्माई स्ट्राइकर लियोनल मेस्सी के पास दुनिया के महान फुटबॉलरों में अपना नाम शुमार कराने के लिए इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता, लेकिन उनकी टीम (अर्जेंटीना) और वर्ल्ड कप के बीच जर्मनी की मजबूत दीवार खड़ी है।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप फाइनल में भले ही मेजबान ब्राजील न हो लेकिन अर्जेंटीना और जर्मनी के बीच मुकाबला रोचक होने की उम्मीद की जा रही है।

ऐसा नहीं है कि वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने हो रही हैं। इससे पहले दो बार दोनों टीमें आपस में भिड़ चुकी हैं।

जर्मनी और अर्जेंटीना तीसरी बार एक साथ खिताबी मुकाबले में होंगी। साल 1986 में मैक्सिको सिटी में अर्जेंटीना ने जर्मनी को 3-2 से हराया था, जबकि चार साल बाद 1990 में रोम में पश्चिम जर्मनी ने अर्जेंटीना पर 1-0 से जीत दर्ज कर पिछला हिसाब चुकता कर लिया था।
विज्ञापन


हालांकि माना जा रहा है कि इस खिताबी मुकाबले में दनादन गोल नहीं पड़ेंगे लेकिन मुकाबला रोमांचक हो सकता है।

मैच का परिणाम चाहे कुछ भी हो अर्जेंटीना के कोच अलेजांद्रो सबिला फाइनल के बाद इस दक्षिण अमेरिकी टीम के साथ नहीं रहेंगे। ऐसे में अगर उनकी टीम जीत जाती है तो वह अपने देश में हीरो बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह केवल 2 टीमों के बीच खिताबी मुकाबला नहीं है बल्कि दो महाद्वीपों दक्षिण अमेरिका और यूरोप के बीच श्रेष्ठता की जंग भी है।

हाल में वर्षों में वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबलों में कम ही गोल हुए हैं। साल 1986 तक 6 खिताबी मुकाबलों में कुल 27 गोल हुए थे जबकि साल 1990 से साल 2010 तक केवल 9 गोल हुए हैं।

साल 1990 में अर्जेंटीना खिताबी मुकाबले में गोल नहीं करने वाली पहली टीम बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed