फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa hindi news: france vs nigeria

फ्रांस को कड़ी चुनौती देने उतरेगी नाइजीरियाई टीम

Mon, 30 Jun 2014 06:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Jun 2014 06:00 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: france vs nigeria

फीफा वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन से ग्रुप-ई में शीर्ष पर रही फ्रांस की टीम सोमवार को नाइजीरिया के खिलाफ जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने उतरेगी।

विज्ञापन


फ्रांस के 45 वर्षीय कोच डिडिएर डेशैंप्स का लक्ष्य वर्ष 1998 की वर्ल्ड कप विजेता को दूसरी बार खिताब की मंजिल तक पहुंचाने का है।

फ्रांस ने इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम के मुकाबले सबसे ज्यादा 62 बार गोल दागने का प्रयास किया है और इसी के साथ फ्रांस ग्रुप-ई में 7 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज रहा था और अंतिम 16 में भी उसे फिलहाल नाइजीरिया के मुकाबले अधिक मजबूत माना जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व चैंपियन के स्टार खिलाड़ी करीम बेनजेमा से पिछले मैचों की तरह इस बार भी बड़ फेरबदल करने की उम्मीद होगी।

दूसरी ओर, नाइजीरिया का लक्ष्य पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करना है। इससे पहले वर्ष 1994 और 1998 में दो बार नाइजीरिया अंतिम-16 में पहुंची थी लेकिन दोनों बार वह यूरोपियन टीम से हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1994 में नाइजीरिया को दूसरे दौर में इटली से हार का सामना करना पड़ा था वहीं 1998 में डेनमार्क से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दो अफ्रीकी टीमों (नाइजीरिया और अल्जीरिया) ने नॉकआउट दौर में जगह बनाई है। ग्रुप-एफ में नाइजीरिया 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed