फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa hindi news: france vs honduras

फ्रांस ने कमजोर होंडुरास को रौंदा

Mon, 16 Jun 2014 12:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Jun 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: france vs honduras

पूर्व चैंपियन फ्रांस ने उम्मीदों के मुताबिक शुरुआत की है और उसने होंडुरास को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया है।

विज्ञापन


पोर्टो एल्ग्रे में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में फ्रांस ने होंडुरास को 3-0 से हराया। पहले हाफ तक फ्रांस की टीम 1-0 से आगे थी।

फ्रांस का पलड़ा तो इस मैच में पहले से ही भारी माना जा रहा था, लेकिन इसके बावजूद पहले गोल के लिए उसे 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। पहला गोल आया तो जरूर लेकिन वह पेनाल्टी की बदौलत आया जब पेनाल्टी एरिए के बाहर से मिली फ्री किक पर गोल करने की कोशिश कर रहे फ्रांस के पोग्बा को होंडुरास के विल्सन पालासिओस ने गिराने की कोशिश की।

पेनल्टी को फ्रांस के करीम बेनजेमा ने गोल में बदला। मघ्यांतर तक फ्रांस 1-0 से आगे रहा।

दूसरे हाफ में फ्रांस के नोएल वालादारेस ने 48वें मिनट में दूसरा गोल किया जबकि 72वें मिनट में बेनजेमा ने अपने लिए दूसरा गोल करते हुए टीम का स्कोर 3-0 कर दिया।
विज्ञापन


मैच में फ्रांस के खिलाड़ियों को 3 और होंडुरास को 4 यलो कार्ड मिले। इसके अलावा होंडुरास के एक खिलाड़ी को रेड कार्ड भी थमाया गया।

फ्रांस की टीम पूरे मैच में हावी रही। फ्रांस के खिलाड़ियों की कोशिश दो बार तब नाकाम हुई जब बॉल गोल बार से टकराकर बाहर आ गई लेकिन इसके बाबजूद एक अच्छी जीत और तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल करने में फ्रांस कामयाब रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed