{"_id":"2c592b8c6da7fc1d11ba34611f91fb45","slug":"fifa-hindi-news-france-vs-germany","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी की चुनौती के आगे होगा फ्रेंच 'वॉल'","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
जर्मनी की चुनौती के आगे होगा फ्रेंच 'वॉल'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 03 Jul 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले की भिड़ंत में रियो डी जेनेरो में तीन बार के चैंपियन जर्मनी और फ्रांस आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
तीन बार की चैंपियन और खिताब की प्रबल दावेदारों में शुमार जर्मनी की टीम 1998 में चैंपियन बनी चिर-प्रतिद्वंद्वी फ्रांस को हराकर आगे का रास्ता तय करना चाहेगी।
विज्ञापन
जर्मनी ने तीन बार वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमाया है, जबकि फ्रांस ने 1998 में घरेलू मैदान पर एक बार चैंपियन बनने का स्वाद चखा है।
हालांकि वर्ल्ड कप रिकार्ड को देखें तो फ्रांस के लिए थोड़ी चिंता की बात यह है कि जर्मनी ने उसे 2 बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर किया है। वर्ष 1982 और 1986 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जर्मनी ने फ्रांस को बाहर का रास्ता दिखाया जबकि 1958 में केवल एक बार ही फ्रांस जर्मनी को हरा पाया।
विज्ञापन
पिछले वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के साथ पहले ही दौर से बाहर होने वाली फ्रांस की टीम ने इस बार ब्राजील में सभी को चौंकाया है और पिछले 4 मैचों में 10 गोल कर अपने प्रशंसकों का सम्मान जरूर हासिल किया है।
वर्ष 1987 के बाद से फ्रांस और जर्मनी की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 7 बार खेल चुकी हैं जिसमें फ्रांस केवल एक बार ही जर्मनी से हारा है जबकि वह 5 बार जीत हासिल करने में सफल रहा है।
लेकिन दोनों के बीच छह फरवरी 2013 को पेरिस में खेले गए आखिरी मैच में जर्मनी ने फ्रांस को 2-1 से हराया था।
खिताब के दावेदारों में शुमार जर्मन टीम हर हाल में इस लय को बरकरार रखना चाहेगी और ऐसे में फ्रांस के लिए मुकाबला चुनौतीपूर्ण होगा।