{"_id":"4dbcc5b60a9383d07ccb42cb29cab299","slug":"fifa-hindi-news-fifa-threatens-sanctions-over-nigeria-fa-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया पर फीफा से निलंबन का खतरा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
नाइजीरिया पर फीफा से निलंबन का खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Jul 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल वर्ल्ड कप में अंतिम-16 में हारकर बाहर हो जाने के बाद नाइजीरिया के फुटबॉल प्रशासन में सत्ता पलट होने के बाद नाइजीरिया पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
नाइजीरियाई फुटबॉल महासंघ (एनएफएफ) पर वर्ल्ड कप अभियान को तहस-नहस करने का आरोप लगाया गया और अबुजा में महासंघ की असामान्य आम सभा बैठक में मौजूदा प्रशासन को अपदस्थ कर दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले देश की एक स्थानीय अदालत ने एनएफएफ की कार्यकारी समिति को बर्खास्त करने का आदेश दिया था।
अदालत का यह आदेश नाइजीरिया के अंतिम-16 में फ्रांस के हाथों हारने के एक दिन बाद आया था।
अदालत ने देश के खेल मंत्री को यह भी कहा था कि वह एक कार्यवाहक प्रशासक नियुक्त करें और जल्द नए चुनाव कराएं। एनएफएफ के अध्यक्ष अमिनु मेगारी को शुक्रवार को ब्राजील से लौटने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया था लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया था।
विज्ञापन
फीफा ने चेतावनी दी है कि यदि एनएफएफ के नेतृत्व को अगले मंगलवार तक उनके पदों पर बहाल नहीं किया जाता है तो नाइजीरिया को सभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल गतिविधियों से निलंबित कर दिया जाएगा।