{"_id":"60183c958ebc3e33c03a694b","slug":"fifa-chief-gianni-infantino-confident-stadiums-to-be-filled-with-spectators-at-2022-football-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा प्रमुख को भरोसा, 2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप में दर्शकों से भरे रहेंगे स्टेडियम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा प्रमुख को भरोसा, 2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप में दर्शकों से भरे रहेंगे स्टेडियम
Mon, 01 Feb 2021 11:08 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
क़तर वर्ल्ड कप
- फोटो : ट्विटर
कोरोना महामारी से पिछले साल प्रभावित रहने के बाद अब दुनियाभर में खेल गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि अभी भी संक्रमण के खतरे को देखते हुए कई तरह के सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं और पाबंदियां भी लगी हुई हैं। लेकिन जैसे-जैसे चीजें पटरी पर लौट रही हैं, वैसे-वैसे पाबंदियों में भी ढील दी जा रही है। यही कारण है कि फुटबॉल की प्रमुख संस्था फीफा ने सोमवार को 2022 वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ा एलान किया है।
विज्ञापन
फीफा के प्रमुख इन्फैन्टिनो ने उम्मीद जताई है कि 2022 में कतर में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप में स्टेडियम दर्शकों से भरे रहेंगे। उन्होंने एक वर्चुअल वार्ता में कहा, 'मैं बहुत आश्वस्त है, यह अविश्वसनीय होगा, वैसे ही जादू होगा, दुनिया को एकजुट करेंगे। हम वहीं होंगे जहां हमें होना है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि दुनियाभर में फिलहाल अधिकतर फुटबॉल मैच दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में ही खेले जा रहे हैं। हालांकि कई जगहों पर कुछ दर्शकों को एंट्री भी दी जा रही है।
विज्ञापन