फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Fifa charges argentina for offensive behaviour in fifa world Cup Final against france in qatar

FIFA WC: अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को भारी पड़ी मनमानी, फाइनल में खराब व्यवहार के लिए फीफा ने शुरू की जांच

Sat, 14 Jan 2023 06:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 06:12 PM IST
सार

फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने अभद्र तरीके से जश्न मनाया था। खासकर टीम को गोलकीपर मार्टिनेज ने गोल्डन ग्लव मिलने के बाद अभद्र इशारा किया था, जिस पर फीफा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Fifa charges argentina for offensive behaviour in fifa world Cup Final against france in qatar
फीफा विश्व कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियन टीम अर्जेंटीना अपने खिलाड़ियों के व्यवहार के चलते मुश्किलों में फंस गई है। इस टीम को फीफा की कार्रवाई झेलनी पड़ रही है। कतर में हुए फीफा विश्व कप के फाइनल में जीत हासिल करने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने गलत तरीके से जश्न मनाया था। खासकर टीम को गोलकीपर मार्टिनेज ने गोल्डन ग्लव मिलने के बाद अभद्र इशारा किया था, जिस पर फीफा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को फ्रांस के खिलाफ फाइनल मैच के दौरान "आपत्तिजनक व्यवहार" और "फेयर प्ले उल्लंघन" के लिए फीफा की अनुशासनात्मक कार्यवाही का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कतर विश्व कप में लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना टीम ने फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी कॉर्नर में 4-2 से हराया था। इस मुकाबले में अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी ने दो गोल किए थे और एंजिल डी मारिया ने एक गोल दागा था। वहीं, फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे ने तीन गोल किए थे। इस मैच में शुरुआती 90 मिनट तक दोनों टीमों का स्कोर दो-दो से बराबरी पर था। अर्जेंटीना ने मेसी और एंजिल डी मारिया के गोल के चलते 2-0 की बढ़त बनाई थी, लेकिन एम्बाप्पे ने दो मिनट के अंदर दो गोल कर फ्रांस की वापसी कराई। इसके बाद अतिरिक्त समय में भी मेसी के गोल ने अर्जेंटीना को 3-2 की बढ़त दिलाई, लेकिन कुछ समय बाद ही एम्बाप्पे ने एक और गोल कर मैच को बराबरी में ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मैच का फैसला हुआ, जहां अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत हासिल की। इस मैच के बाद लियोनेल मेसी को भी गोल्डन बॉल दी गई और वह दो बार यह सम्मान पाने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बने।

फीफा के एक बयान के अनुसार, अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन पर टूर्नामेंट के दौरान मीडिया और मार्केटिंग नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। "फीफा अनुशासनात्मक समिति ने फीफा विश्व कप कतर 2022 विनियमों के अनुच्छेद 44 के साथ फीफा विश्व कप कतर 2022 के लिए मीडिया और मार्केटिंग विनियमों के संयोजन में, अर्जेंटीना बनाम फ्रांस फीफा विश्व कप फाइनल के दौरान फीफा अनुशासनात्मक संहिता के अनुच्छेद 11 (आपत्तिजनक व्यवहार और निष्पक्ष खेल के सिद्धांतों के उल्लंघन) और 12 (खिलाड़ियों और अधिकारियों के कदाचार) के संभावित उल्लंघनों के साथ-साथ अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ कार्यवाई शुरू कर दी है।"

फीफा ने अर्जेंटीना के किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है। इसके साथ ही यह भी तय नहीं किया गया है कि किस घटना की वजह से यह कार्रवाई की जा रही है। अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने 'गोल्डन ग्लव' ट्रॉफी जीतने के बाद अभद्र इशारा किया था। इसके बादग ड्रेसिंग रूम में फ्रांस के स्टार किलियन एम्बाप्पे का मजाक भी उड़ाया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जांच के दौरान अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को जवाब देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed