{"_id":"5b4196474f1c1bc1248b522e","slug":"fernandinho-suffer-racial-abuse-after-lose-against-belgium-in-fifa-world-cup-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुआ ब्राजील का यह स्टार खिलाड़ी, पत्नी-मां पर फब्तियां कस रहे सिरफिरे फैंस","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुआ ब्राजील का यह स्टार खिलाड़ी, पत्नी-मां पर फब्तियां कस रहे सिरफिरे फैंस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
fernanandinho
बेल्जियम ने शुक्रवार को पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील को हराकर फीफा विश्व कप 2018 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कजान एरीना स्टेडियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बेल्जियम ने ब्राजील को 2-1 से हराया। विश्व कप से ब्राजील के बाहर होने के बाद अपना आपा खो चुके फैंस अब खिलाड़ियों पर अभद्र टिप्पणी करने पर उतारू हो चुके हैं।
विज्ञापन
हाल ही में एक खबर मिली है कि ब्राजील के मिडफील्डर फर्नांडिन्हों पर फैंस ने नस्लीय टिप्पणी की है। फैंस ने मैच के 13वें मिनट में हुए बेल्जियम के पहले गोल की वजह से फर्नांडिन्हों पर निशाना साधा। ब्राजील के बाहर होने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर न सिर्फ इस खिलाड़ी को मंकी (बंदर) कहा, बल्कि जान से मार देने की धमकी तक दे डाली।
विज्ञापन
बता दें कि फैंस के निशाने पर फर्नांडिन्हों समेत उनका पूरा परिवार है। सूत्रों के अनुसार फर्नांडिन्हों की पत्नी रोजा ग्लौसिया के इंस्टाग्राम पर लोग उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां तक दे रहे हैं। भड़के हुए लोगों ने फर्नांडिन्हों की मां को भी नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया पर फर्नांडिन्हों की मां पर भी फैंस ने फब्तियां कसीं।
विज्ञापन