फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Fan inters ground during Portugal vs Uruguay match with LGBTQ flag watch Video

FIFA WC 2022: कतर में समलैंगिकता से जुड़े कानून का विरोध, LGBTQ का झंडा लेकर मैदान में घुसा फैन, देखें Video

Tue, 29 Nov 2022 11:08 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 11:08 AM IST
सार

कतर में एक बार फिर समलैंगिकता से जड़े नियमों का विराध हो रहा है। इस बार फीफा विश्व कप में पुर्तगाल और उरुग्वे के मैच के दौरान एक फैन एलजीबीटीक्यू समुदाय का झंडा लेकर मैदान में घुस गया। इसके बाद अधिकारियों ने उसे पकड़ कर बाहर किया और झंडा छीन लिया। 
 

विज्ञापन
Fan inters ground during Portugal vs Uruguay match with LGBTQ flag watch Video
फीफा विश्व कप मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कतर में फीफा विश्व कप 2022 की शुरुआत से पहले ही समलैंगिकता का मुद्दा लगातार चर्चा में रहा था। कतर में समलैंगिकता के कानून काफी मुश्किल हैं और कई खिलाड़ियों ने कहा था कि वह एलजीबीटीक्यू समुदाय के प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे। कतर में समलैंगिकता को अपराध माना जाता है। यहां किन्नरों को भी मेडिकल ट्रीटमेंट के जरिए समान्य महिला या पुरुष बनाने की कोशिश की जाती है। वहीं, अन्य देशों में समलैंगिकता को मान्यता मिल चुकी है। 
विज्ञापन


इस बीच फीफा विश्व कप में पुर्तगाल और उरुग्वे के मैच के दौरान एक फैन एलजीबीटीक्यू समुदाय का झंडा लेकर मैदान में घुस गया। इसके बाद अधिकारियों ने उस फैन के पकड़ा और उससे झंडा छीन लिया। इससे पहले कतर के अधिकारियों ने ब्राजील के फैंस से उनका झंडा छीन लिया था, क्योंकि उन्हें लगा कि यह एलजीबीटीक्यू समुदाय का झंडा है। हालांकि, बाद में अधिकारियों को इस मामले में माफी भी मांगनी पड़ी थी। 
विज्ञापन

 

पुर्तगाल और उरुग्वे के मैच में जो फैन एलजीबीटीक्यू समुदाय का झंडा लेकर मैदान में घुसा था। उसने खास टी शर्ट भी पहनी थी। इस टी शर्ट में सुपरमैन का लोगो था और लिखा था कि यूक्रेन को बचाएं। हालांकि, इस मामले पर ज्यादा बवाल नहीं हुआ, लेकिन कतर में समलैंगिकता के कानून का विरोध जरूर दर्ज हुआ। 

इस मुकाबले में पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर 2018 की हार का बदला ले लिया। पु्र्तगाल के लिए दोनों गोल ब्रूनो फर्नाडिस ने किए। उन्होंने मैच के 54वें मिनट में पहला गोल दागा और दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में दूसरा गोल किया। हालांकि, वह अपनी हैट्रिक पूरी करने से चूक गए। उनका एक प्रयास असफल रहा। गेंद गोल पोस्ट में लगकर बाहर चली गई। 

क्या है मामला?
कतर में सरिया नियमों के अनुसार समलैंगिकता अपराध है। किसी भी समलैंगिक गतिविधि में शामिल होने पर किसी भी व्यक्ति को सजा हो सकती है। सजा में सात की जेल से लेकर मरने तक पत्थर मारना भी शामिल है। कतर में शादी के बिना शारीरिक संबंध बनाने पर भी कड़ी सजा दी जाती है। कई मिडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां समलैंगिक लोंगों को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया जाता है और किन्नरों को थैरिपी के जरिए सामान्य महिला या पुरुष बनाने की कोशिश भी की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed