फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Fact Check: Did Cristiano Ronaldo Like Instagram Post Claiming FIFA Favoured Argentina?

Ronaldo vs Messi: रोनाल्डो पर लगा अर्जेंटीना के खिलाफ पोस्ट लाइक करने का आरोप, फैक्ट चेक में सामने आई सच्चाई

Tue, 21 Jul 2026 03:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Jul 2026 03:37 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट लाइक की, जिसमें फीफा पर अर्जेंटीना का पक्ष लेने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, फैक्ट चेक में रोनाल्डो के आधिकारिक अकाउंट से उस पोस्ट पर कोई लाइक नहीं मिला। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने कभी पोस्ट लाइक की थी और बाद में हटाई या फिर यह दावा शुरुआत से ही गलत था।

विज्ञापन
Fact Check: Did Cristiano Ronaldo Like Instagram Post Claiming FIFA Favoured Argentina?
मेसी बनाम रोनाल्डो - फोटो : ANI

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के दौरान अर्जेंटीना को रेफरिंग और VAR फैसलों में कथित तौर पर फायदा मिलने को लेकर लगातार बहस होती रही। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नया दावा वायरल हो गया कि पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट लाइक की, जिसमें फीफा पर लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का पक्ष लेने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, फैक्ट चेक में इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी।

विज्ञापन

क्या था वायरल दावा?
दावा किया गया कि इंस्टाग्राम अकाउंट 'एस्पेजोपब्लिको' पर साझा किए गए एक वीडियो को रोनाल्डो ने लाइक किया था। इस वीडियो में स्पेनिश पत्रकार पिलार रोड्रिगेज लोसांतोस ने विश्व कप के दौरान अर्जेंटीना के पक्ष में गए कथित रेफरिंग और VAR फैसलों का जिक्र किया था।वीडियो में उन्होंने कहा था, 'अर्जेंटीना को कम से कम पांच मैच पहले ही बाहर हो जाना चाहिए था। वह अब तक सिर्फ फीफा की मदद से टूर्नामेंट में बना रहा। मुझे अर्जेंटीना से नहीं, बल्कि जियानी इन्फेंटिनो से डर लगता है। ऐसा लगता है कि हम अर्जेंटीना से नहीं, बल्कि पूरी फीफा से खेलेंगे, जो विश्व कप लियोनेल मेसी को दिलाना चाहती है।' इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि रोनाल्डो ने भी इस वीडियो को लाइक कर इन आरोपों का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट चेक में क्या सामने आया?
फैक्ट चेक के दौरान रोनाल्डो के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से संबंधित पोस्ट की जांच की गई। जांच में उस पोस्ट पर रोनाल्डो का कोई लाइक नहीं मिला। ऐसे में दो संभावनाएं सामने आती हैं। पहली, यदि उन्होंने पोस्ट लाइक की थी तो बाद में लाइक हटा दिया हो। दूसरी, संभव है कि उन्होंने कभी पोस्ट लाइक ही न की हो और सोशल मीडिया पर वायरल दावा भ्रामक हो। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी।

Latest and Breaking News on NDTV

विज्ञापन

अर्जेंटीना पर पक्षपात के आरोप क्यों लगे?

  • विश्व कप 2026 के दौरान कई मुकाबलों में VAR और रेफरिंग को लेकर विवाद हुए। खासकर मिस्र के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में मोहम्मद सलाह की टीम का एक गोल VAR ने फाउल के आधार पर रद्द कर दिया था। मिस्र को पेनल्टी नहीं मिलने पर भी सवाल उठे।
  • इसके अलावा क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के खिलाफ ब्रिल एम्बोलो को मिले रेड कार्ड पर भी बहस हुई। इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर यह आरोप तेज हो गया कि अर्जेंटीना को लगातार अहम फैसलों में फायदा मिला।

फीफा ने आरोपों को किया खारिज
हालांकि, फीफा ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। फीफा रेफरी प्रमुख पियरलुइगी कोलिना ने स्पष्ट किया कि मैच अधिकारियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाना गलत है। उन्होंने कहा, 'निर्णयों पर रचनात्मक चर्चा हमेशा फुटबॉल का हिस्सा रहेगी, लेकिन बेबुनियाद आरोपों की हमारे खेल में कोई जगह नहीं है। कोई भी फीफा विश्व कप के मैच अधिकारियों की ईमानदारी पर सवाल नहीं उठा सकता। यह कहना भी गलत है कि फीफा की रेफरिंग किसी के प्रभाव में होती है, यहां तक कि फीफा अध्यक्ष के भी नहीं।' फिलहाल, रोनाल्डो के कथित इंस्टाग्राम लाइक को लेकर कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। ऐसे में इस दावे को सत्यापित नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed