{"_id":"5ef845f084e50a5e5633fae7","slug":"fa-cup-manchester-united-beat-norwich-city-with-late-maguire-goal","type":"story","status":"publish","title_hn":"FA Cup: मैनचेस्टर यूनाईटेड सेमीफाइनल में, वोलव्स पांचवें स्थान पर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FA Cup: मैनचेस्टर यूनाईटेड सेमीफाइनल में, वोलव्स पांचवें स्थान पर
Sun, 28 Jun 2020 12:55 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
मैनचेस्टर यूनाईटेड ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे नोर्विच सिटी को अतिरिक्त समय में 2-1 से हराकर एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि इंग्लिश प्रीमियर लीग में वोल्वरहैंपटन वांडरर्स अगले सत्र में चैंपियंस लीग में जगह बनाने की दौड़ में बरकरार है।
विज्ञापन
नोर्विच के गोलकीपर टिम क्रूल ने 89वें मिनट में टिम क्लोसे को बाहर भेजे जाने के बाद मैनचेस्टर यूनाईटेड के पांच हमलों को नाकाम किया, लेकिन अतिरिक्त समय का जब तीन मिनट का खेल बाकी था तब सेंटर हाफ हैरी मैग्वायर ने गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
इससे पहले मिडफील्डर लिएंडर डेनडोनकर के दूसरे हाफ में दागे गोल की मदद से वोलव्स की टीम ने एस्टन विला को 1-0 से हराया। इस जीत से वोलव्स की टीम प्रीमियर लीग में छठे स्थान पर मौजूद यूनाईटेड से तीन अंक आगे हो गई है। टीम चौथे स्थान पर मौजूद चेल्सी से दो अंक पीछे है।
विज्ञापन