{"_id":"68df84a6ec7e3ac1c20fd758","slug":"europa-league-roma-misses-three-penalties-lille-wins-1-0-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Europa League: रोमा ने तीन बार पेनल्टी गंवाई, भुगतना पड़ा अंजाम, लिली ने 1-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Europa League: रोमा ने तीन बार पेनल्टी गंवाई, भुगतना पड़ा अंजाम, लिली ने 1-0 से हराया
Fri, 03 Oct 2025 01:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:39 PM IST
सार
रोमा को मुकाबले में बराबरी करने के लिए स्पॉट से तीन मौके दिये गये लेकिन आर्टेम डोवबिक के शुरुआती दो प्रयास पर गोलकीपर बर्क ओजर ने शानदार बचाव किया।
विज्ञापन
रोमा बनाम लिली
- फोटो : AS Roma English Twitter
विस्तार
रोमा ने मैच के आखिर मिनटों में पेनल्टी स्पॉट से लगातार तीन प्रयास गंवा दिए जिससे लिली ने यूरोपा लीग फुटबॉल में इटली की इस क्लब को 1-0 से हरा दिया। रोमा को मुकाबले में बराबरी करने के लिए स्पॉट से तीन मौके दिये गये लेकिन आर्टेम डोवबिक के शुरुआती दो प्रयास पर गोलकीपर बर्क ओजर ने शानदार बचाव किया।
रेफरी ने गोल पोस्ट के पास अधिक खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण फिर से पेनल्टी का आदेश दिया। रोमा ने इस बार पेनल्टी लेने के लिए माटियास सोले को चुना लेकिन ओजर ने उनके प्रयास को भी विफल कर दिया।
इससे पहले मैच के छठे मिनट में हाकोन अर्नार हेराल्डसन ने गोल कर फ्रांस की इस टीम का खाता खोला। लिली की यह दो मैचों में लगातार दूसरी जीत है। अन्य मैचों में ब्रागा ने सेल्टिक और रीयाल बेटिस ने लुडोगोरेट्स को एक समान 2-0 से हराया।
विज्ञापन
केरेम अकतुर्कोग्लू के दो गोल की मदद से फेनरबाचे ने नीस पर 2-1 से जीत दर्ज की। गो अहेड ईगल्स ने इसी अंतर से पैनाथिनाइकोस को हराया। टीम के लिए दोनों गोल मिलान स्मिट ने किये। चेक रिपब्लिक क्लब विक्टोरिया प्लजेन ने स्वीडिश क्लब माल्मो पर 3-0 से अपनी पहली जीत दर्ज की।