फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Euro Cup: Denmark lost to Finland team, but won life

यूरो कप : डेनमार्क हार गया पर जिंदगी जीत गई 

Mon, 14 Jun 2021 08:26 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोपेनहेगन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोपेनहेगन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 14 Jun 2021 08:26 AM IST
सार

  • डेनमार्क मीडिया की एक सुर्खी छाई रही जिसमें लिखा कि ‘डेनमार्क हार गया लेकिन जिंदगी जीत गई।’ डेनमार्क के कप्तान क्रिस्टियन इरिक्सन की तबीयत पहले से बेहतर है जो मैच के दौरान बेहोश हो गए थे और अब अस्पताल में होश में हैं, हालांकि हालत स्थिर है।

विज्ञापन
Euro Cup: Denmark lost to Finland team, but won life
क्रिस्टियन एरिक्सन - फोटो : social media

विस्तार

डेनमार्क को शनिवार रात को फिनलैंड के खिलाफ मुकाबले में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन टीम को एक राहत यह है कि उनके कप्तान क्रिस्टियन इरिक्सन की तबीयत पहले से बेहतर है जो मैच के दौरान बेहोश हो गए थे और अब अस्पताल में होश में हैं, हालांकि हालत स्थिर है।

विज्ञापन


एरिक्सन ने साथियों को भेजी शुभकामनाएं 
डेनमार्क मीडिया की एक सुर्खी छाई रही जिसमें लिखा कि ‘डेनमार्क हार गया लेकिन जिंदगी जीत गई।’ मैच का एकमात्र गोल जोएल पोहजेनपालो ने 59वें मिनट में हेडर से किया। एरिक्सन की हालत स्थिर है और उन्होंने अपने साथियों को शुभकामनाएं भेजी हैं। डेनिस फेडरेशन ने अपने ट्विटर पर लिखा कि हमने सुबह एरिक्सन से बात की और उन्होंने टूर्नामेंट में साथियों के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।
विज्ञापन


टीम को अगले मुकाबले में बेल्जियम से भिड़ना है। फेडरेशन ने लिखा है कि वह अभी कुछ दिन और अस्पताल में रहेंगे जहां उनके कुछ और परीक्षण होंगे। उधर टीम ने रविवार को अपने अभ्यास सत्र को भी रद्द कर दिया। फेडरेशन ने तमाम फुटबॉल प्रेमियों और टीमों को एरिक्सन के प्रति प्यार, प्रार्थना और समर्थन के लिए भी आभार जताया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच बहाली की आलोचना
डेनमार्क के पूर्व गोलकीपर पीटर शेमिकल ने एरिक्सन के अचेत हो जाने के बाद निलंबित हो गए फिनलैंड और डेनमार्क मैच को फिर से शुरू किए जाने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय सॉकर की संचालन इकाई यूएफा का यह निर्णय हास्यास्पद है।


एरिक्सन के अचेत हो जाने के बाद मैच 90 मिनट से ज्यादा खेल रुका रहा। बाद में मैच शुरू हुआ। यूएफा का कहना है कि उसने डेनमार्क के सामने अगले दिन बाकी मैच खेलने का विकल्प रखा था लेकिन टीम ने मैच पूरा करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed