फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Euro cup 2020 Patric Schick Scored two goals Czech republic beat Scotland

यूरो कप : चेक गणराज्य ने 11 साल बाद स्कॉटलैंड को दी शिकस्त, पैट्रिक ने 49.7 गज की दूरी से दागा गोल 

Tue, 15 Jun 2021 08:34 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लासगो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लासगो Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Jun 2021 08:34 AM IST
सार

  • यूरो कप 2020 के ग्रुप डी के मुकाबले में चेक रिपब्लिक ने स्कॉटलैंड को 2-0 से मात दी, पैट्रिक चिक ने दागे दोनों गोल।

विज्ञापन
Euro cup 2020 Patric Schick Scored two goals Czech republic beat Scotland
Patrik Schick - फोटो : Twitter

विस्तार

पैट्रिक चिक के दस मिनट में दागे गए दो गोल के दम पर चेक गणराज्य ने यूरोपियन चैंपियनशिप (यूरो कप) में स्कॉटलैंड को 2-0 से हराकर शानदार जीत के साथ शुरुआत की। पैट्रिक ने अपना दूसरा गोल 49.7 गज की दूरी से दागा जो कि पिछले 41 वर्षों में सबसे दूरी से किया गया गोल है। इसे टूर्नामेंट का सबसे अद्भुत गोल कहा जा रहा है।

विज्ञापन


यह 1980 के बाद करीब आधे मैदान से दागा किया पहला गोल रहा। स्कॉटलैंड ने अपने हाफ में गेंद पर से नियंत्रण खो दिया और गेंद चेक गणराज्य के स्ट्राइकर पैट्रिक के पास चली गई। पैट्रिक ने देखा कि प्रतिद्वंद्वी टीम के गोलकीपर डेविड मार्शल अपनी जगह नहीं है और वह लाइन से काफी दूर हैं। उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए वहीं से बायें पांव से किक लगा दी जो लहराती हुई गेंद गोल पोस्ट में चली गई।
विज्ञापन


मार्शल ने पीछे मुड़कर दौड़ते हुए गेंद को गोल में जाने से रोकने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। इससे पहले पैट्रिक ने 42 मिनट में हेडर से गोल कर चेक गणराज्य का खाता खोला। चेक गणराज्य की यह स्कॉटलैंड पर पिछले 11 वर्षों में पहली जीत है। इस दौरान दोनों ने चार मैच खेले जिसमें चेक गणराज्य को तीन में हार मिली और एक ड्रॉ रहा। उसने पिछली बार उसे अक्तूबर 2010 में हराया था। स्कॉटलैंड की टीम ने 8393 दिन बाद (23 साल बाद) इस टूर्नामेंट में वापसी की जो निराशाजनक रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रिंग्स के बाद पैट्रिक : यूएफा के अनुसार यह 2004 के बाद सबसे लंबी दूरी से दागा गया गोल रहा। इससे पहले 2004 में जर्मनी के टॉर्स्टन फ्रिंग्स ने 38.6 की दूरी से गोल किया था। 
15 साल बाद : पंद्रह साल बाद किसी चेक खिलाड़ी ने प्रमुख टूर्नामेंट के एक मैच में दो गोल किए। पैट्रिक से पहले 2006 में थॉमस रोस्किी ने 2006 विश्व कप में यह उपलब्धि हासिल की थी। 


सबसे कम फाउल : मैच में कुल 12 फाउल हुए जो पिछले 41 वर्षों (1980 के बाद) में सबसे कम हैं। दोनों टीमों ने एक बराबर छह-छह फाउल किए।  

पोलैंड के वोइचेक आत्मघाती गोल करने वाले पहले गोलकीपर बने 
पोलैंड को गोलकीपर वोइचेक का आत्मघाती गोल भारी पड़ा। मिलन स्क्रिनियार (69वें मिनट) और वोइचेक (18वें मिनट) के आत्मघाती गोल से स्लोवाकिया ने पोलैंड को 2-1 से पराजित किया। वोइचेक यूरो कप के इतिहास में अपने ही गोल पोस्ट में गोल करने वाले पहली गोलकीपर बन गए। अंतिम 28 मिनट में दस खिलाड़ियों के साथ खेलने वाले पोलैंड के लिए एकमात्र गोल करोल लिनेट्टी ने 46वें मिनट में किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed