यूरो चैंपियनशिप: मैदान पर गिरा खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर, मैच स्थगित
फिनलैंड के खिलाफ यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के मैच के दौरान डेनमार्क के मिडफील्डर क्रिस्टियन एरिक्सन मैदान पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। वहीं, इस मैच को भी स्थगित कर दिया गया।
Denmark’s match against Finland at the European Championship has been suspended. The match was stopped after Denmark midfielder Christian Eriksen collapsed on the field. Eriksen was taken off on a stretcher: AP pic.twitter.com/nATmiOPQe3
— ANI (@ANI) June 12, 2021विज्ञापन
एरिक्सन की छाती पर दबाव (चेस्ट कंप्रेशन) डालना पड़ा। करीब 10 मिनट उपचार के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया। एरिक्सन पहले हाफ के आखिर में मैदान पर गिर गए और तुरंत चिकित्साकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। उनके साथी खिलाड़ियों ने इलाज के दौरान उनके इर्द गिर्द घेरा बना दिया था। इस मैच के लिए कोरोना काल में पहली बार 15000 दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी गई है।