फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   english premier league to return june 17 after 100 days

100 दिन बाद शुरू होगी ईपीएल, एस्टन विला और शेफील्ड के बीच आज खेला जाएगा पहला मुकाबला

Wed, 17 Jun 2020 07:09 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 17 Jun 2020 07:09 AM IST
सार

  • तीसरी बड़ी यूरोपियन फुटबॉल लीग होगी यह कोरोना के बाद शुरू होने वाली
  • 300 लोग ही खिलाड़ियों सहित स्टेडियम में कर पाएंगे प्रवेश
  • 92 मुकाबले बचे हैं लीग के जो छह हफ्तों में खेले जाएंगे
  • 26 जुलाई को इंग्लिश प्रीमियर लीग के सत्र का समापन होगा

विज्ञापन
english premier league to return june 17 after 100 days

विस्तार

इंग्लैंड में सौ दिन बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) बुधवार को एस्टन विला और शेफील्ड यूनाइटेड के बीच मुकाबले के साथ खाली स्टेडियम में शुरू होगी। इसी दिन मैनचेस्टर सिटी का सामना आर्सेनल से होगा। लीग का आखिरी मैच नौ मार्च को एस्टन विला और लीसेस्टर सिटी के बीच खेला गया था। इसमें लीसेस्टर ने 4-0 से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन


बुंदेसलीगा और ला लीगा के बाद यह कोरोना के बाद शुरू होने वाली यूरोप की तीसरी बड़ी फुटबॉल लीग होगी। सभी मुकाबले दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। स्टेडियम में खिलाड़ियों सहित सिर्फ 300 लोग ही प्रवेश कर पाएंगे। लीग में तीन राउंड बचे हैं जिसमें छह हफ्तों में 92 मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


नहीं होंगे बॉल ब्यॉय : खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के लिए स्टेडियम में मास्क की जरूरत नहीं होगी। मैच में बॉल ब्यॉय भी नहीं होंगे। प्रत्येक मैच से पहले खिलाड़ी कोरोना से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखेंगे। गोल का जश्न मनाने के लिए सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अंकों की बढ़त बनाए है लिवरपूल : लिवरपूल की टीम 82 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। वह मैनचेस्टर सिटी (57) पर 25 अंकों की बढ़त बनाए हैं। जुर्गेन क्लॉप की टीम ने 29 मैचों में से सिर्फ एक हारा है और 27 जीते हैं। टीम अपने अभियान की शुरुआत 21 जून को एवर्टन के खिलाफ उसके घर में करेगी। लिवरपूल की निगाह तीस साल में पहली ट्रॉफी जीतने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed