{"_id":"5ecfd5a18ebc3e9066316fe8","slug":"english-premier-league-to-restart-on-june-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी, 17 जून से फिर से शुरू होगी इंग्लिश प्रीमियर लीग","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी, 17 जून से फिर से शुरू होगी इंग्लिश प्रीमियर लीग
Thu, 28 May 2020 08:46 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 28 May 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
epl
फुटबॉल फैंस के लिए गुरुवार को एक अच्छी खबर आई है। सामाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक इंग्लिश प्रीमियर लीग 17 जून से फिर से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
English Premier League to restart on June 17: AFP pic.twitter.com/TMvl16SCON
— ANI (@ANI) May 28, 2020
गौरतलब है कि इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) को लेकर हाल ही में इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड मास्टर्स ने कहा था, 'ईपीएल का यह सीजन 12 या 19 जून से फिर शुरू होने की पूरी उम्मीद है। फिलहाल, सभी क्लब के खिलाड़ी छोटे-छोटे ग्रुप में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसी का भी ध्यान रखा जा रहा है। इस सीजन के अभी 92 मैच बचे हुए हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में इंग्लिश प्रीमियर लीग के दो और खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद ईपीएल ने कहा था कि अब तक लीग के अलग-अलग क्लब के आठ लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक कोरोना महामारी के चलते पिछले तीन हफ्ते में ईपीएल के 996 खिलाड़ियों और क्लबों के स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया गया है। इससे पहले 17 और 18 मई को हुए 748 कोरोना टेस्ट में तीन क्लब के छह लोग पॉजिटिव पाए गए थे।