फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   English Premier League: match report Chelsea vs Liverpool ended with a draw

English Premier League: चेल्सी ने लिवरपूल को बराबरी पर रोका, चार मिनट में दो गोल दागकर की वापसी

Tue, 04 Jan 2022 12:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 04 Jan 2022 12:10 AM IST
सार

चेल्सी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल मुकाबले में चार मिनट में दो गोल दागकर लिवरपूल को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। मैच के चारों गोल खेल के पहले हाफ में हुए। दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

विज्ञापन
English Premier League: match report Chelsea vs Liverpool ended with a draw
चेलसी फुटबॉल क्लब - फोटो : twitter

विस्तार

चेल्सी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल मुकाबले में चार मिनट में दो गोल दागकर लिवरपूल को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। मैच के चारों गोल खेल के पहले हाफ में हुए। दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस ड्रॉ कर फायदा शीर्ष पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी (53) को मिला, जिसने दस अंकों की मजबूत बढ़त बना ली है। चेल्सी 21 मैचों में 12 जीत और सात ड्रॉ से 43 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। लिवरपूल के 20 मैचों में 12 जीत और 6 ड्रॉ से 42 है और वह तीसरे स्थान पर है। 

विज्ञापन


लिवरपूल के लिए सालाह व माने ने किए गोल : 
लिवरपूल को सादियो माने (9वें मिनट) और मोहम्मद सालाह (26वें मिनट) ने गोल कर शुरुआती आधे घंटे से पहले ही बढ़त दिला दी। माने ने नौ मैचों के बाद टीम के लिए कोई गोल किया। चेल्सी के लिए मैटियो कावोसिच (42वें मिनट) और क्रिस्टियन पुलिसिच (45+1वें मिनट) ने गोल किए। 
विज्ञापन


लुकाकू को हटना पड़ा चेल्सी को महंगा : 
चेल्सी के कोच थामस टचेल को स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू को टीम से बाहर करना महंगा पड़ा। लुकाकू ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह चेल्सी में स्थिति को लेकर खुश नहीं हैं और कोच टचेल की शैली को भी नापसंद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राइटन, ब्रेंटफोर्ड और लीड्स भी जीते : 
ब्राइटन, ब्रेंटफोर्ड और लीड्स ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। ब्राइटन ने एलेक्सिस मैक एलिस्टर के दो गोल की मदद से एवर्टन को 3-2 से, ब्रेंटफोर्ड ने एस्टन विला को 2-1 से और लीड्स ने बर्नले को 3-1 से पराजित किया।

जोंग ने दिलाई बार्सिलोना को जीत 
लुक डि जोंग के गोल की बदौलत बार्सिलोना ने ला लिगा में मार्लोका को 1-0 से पराजित किया। इस जीत से बार्सिलोना की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। जोंग ने खेल के 44वें मिनट में गोल दागा जो निर्णायक साबित हुआ। जोंग का यह 26 सितंबर के बाद लीग में पहला गोल है। उन्नीस मैचों में आठवीं जीत से बार्सिलोना के 31 अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed