{"_id":"5eefb8788ebc3e42dd7a29bb","slug":"english-premier-league-consecutive-losses-for-arsenal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लिश प्रीमियर लीग: आर्सेनल की लगातार दूसरी हार, उधर बोर्नेमाउथ पर अभी भी रेलीगेशन का खतरा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंग्लिश प्रीमियर लीग: आर्सेनल की लगातार दूसरी हार, उधर बोर्नेमाउथ पर अभी भी रेलीगेशन का खतरा
Mon, 22 Jun 2020 01:13 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ट्विटर
आर्सेनल के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के दोबारा शुरू होने पर स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा जबकि उसका एक और खिलाड़ी चोटिल हो गया। मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ 0-3 की हार के सिर्फ तीन दिन के भीतर टीम को ब्राइटन के खिलाफ 1-2 की हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आर्सेनल की टीम कोरोना वायरस महामारी के कारण तीन महीने पहले निलंबित हुई लीग में पूर्व की लय हासिल करने में नाकाम रही है। टीम की चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की राह काफी मुश्किल है। टीम अभी 10वें स्थान पर चल रही है जबकि मौजूदा सत्र के उसके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बर्न्ड लेनो भी शनिवार को ब्राइटन के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए। उनके घुटने में चोट लगी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर बोर्नेमाउथ को क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम पर रेलीगेशन का खतरा बरकरार है। बोर्नेमाउथ का कोरोना वायरस के कारण तीन महीने तक लीग के निलंबन के बाद यह पहला मुकाबला था और उसे उम्मीद थी कि वह इसे जीतकर निचली लीग में खिसकने के खतरे को टाल देगी।
विज्ञापन
क्रिस्टल पैलेस की ओर से लुका मिलिवोजेविक ने फ्री किक पर 12वें मिनट में गोल दागा जबकि जोर्डन आयेउ ने 23वें मिनट में टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई। इस जीत से क्रिस्टल पैलेस की टीम नौवें स्थान पर पहुंच गई है, लेकिन उसके और पांचवें स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर यूनाईटेड के बीच सिर्फ चार अंक का अंतर है। शीर्ष पांच टीमें चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करेंगी। दूसरी तरफ बोर्नेमाउथ की टीम 27 अंक के साथ नीचे से तीसरे स्थान पर है।