{"_id":"5da1d15e8ebc3e93c02b14b6","slug":"england-football-team-losses-to-czech-republic-in-euro-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरो क्वॉलिफायर्स: 10 साल में पहली बार हारी इंग्लैंड फुटबॉल टीम, चेक गणराज्य ने दी शिकस्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यूरो क्वॉलिफायर्स: 10 साल में पहली बार हारी इंग्लैंड फुटबॉल टीम, चेक गणराज्य ने दी शिकस्त
Sat, 12 Oct 2019 06:43 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 12 Oct 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड फुटबॉल टीम
- फोटो : social media
इंग्लैंड फुटबॉल टीम को शुक्रवार को चेक गणराज्य के हाथों हार झेलनी पड़ी। 2020 यूरोपीय चैंपियनशिप क्वॉलिफायर्स में चेक गणराज्य की टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। यूरो क्वॉलिफायर्स में 10 वर्षों में पहली बार इंग्लैंड की फुटबॉल टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही इंग्लैंड को अगले साल होने वाले टूर्नामेंट में क्वॉलिफाइ करने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अगर वह यह मैच जीत जाती तो 2020 यूरोपीय चैंपियनशिप के लिए आसानी से क्वॉलिफाइ कर लेती।
दोनों हाफ के बाद दोनों टीमें बराबरी पर थी लेकिन मैच के 85वें मिनट में जेडनेक आन्ड्रासेक ने गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। इस हार के बाद इंग्लैंड ग्रुप-ए में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। चेक के भी 12 अंक हैं, लेकिन वह गोल अंतर के मामले में बहुत पीछे है।
विज्ञापन