फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   england and belgium will clash for the third place in fifa world cup 2018

इंग्लैंड-बेल्जियम में जीत से विदाई की होड़, विश्व कप में तीसरे स्थान के लिए आज भिड़ेंगी

Sat, 14 Jul 2018 04:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 04:13 AM IST
विज्ञापन
england and belgium will clash for the third place in fifa world cup 2018
हैरी केन

इंग्लैंड के कोच गैरेथ साउथगेट मानते हैं कि विश्व कप का तीसरे स्थान का प्लेऑफ एक ऐसा मैच है जो कोई भी टीम खेलना नहीं चाहती। शनिवार को तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड का बेल्जियम के साथ मुकाबला है, जिसमें दोनों टीमों के पास जीत से विदाई लेने का मौका है।  

विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम अतिरिक्त समय में क्रोएशिया की टीम से 1-2 से पराजित हो गई थी। साउथगेट की टीम के हाथों से 52 साल बाद फाइनल में पहुंचने का मौका हाथ से निकल गया। अब खिताब की जगह सांत्वना भरी जीत मिल सकती है। दूसरी ओर कोच राबर्टो मार्टिनेज की बेल्जियम टीम को फ्रांस के हाथों अंतिम चार में 0-1 से हार मिली थी।
विज्ञापन


उस मैच में दोनों टीमों ने कई बदलाव किए थे और तीसरे स्थान के लिए होने वाले मुकाबले में भी यही संभावना है कि बैंच पर बैठे कई खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। इंग्लैंड की 23 सदस्यीय टीम में रिजर्व गोलकीपर जैक बटलैंड और निक पोप अभी तक मैदान में नहीं उतरे हैं। नॉकआउट में कोच साउथगेट ने टीम में बदलाव नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपीय संघ के साथ ब्रेक्सिट के मुद्दे पर बंटा हुआ ब्रिटेन इस विश्व कप में एकजुट नजर आया। इंग्लैंड  1966 में विश्व कप जीत के बाद अपना दूसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगी। बेल्जियम और उसकी सुनहरी पीढ़ी के ज्यादातर खिलाड़ी चार साल बाद होने वाले अगले विश्व कप का हिस्सा हो सकते हैं। 

अनुभवी विंसेंट कंपनी और जेन वर्टोनघेन विदाई ले भी सकते हैं। कोच मार्टिनेज जिनका अनुबंध यूरो 2020 तक बढ़ गया है और उनके पास बेल्जियम को अब तक अपना श्रेष्ठ स्थान दिलाने का मौका है। बेल्जियम की टीम 1986 में चौथे स्थान पर रही थी। 

-पिछले नौ विश्व कप से यूरोपियन टीमों को ही तीसरा स्थान मिलता है। पिछले विश्व कप 2014 में नीदरलैंड ने ब्राजील को 3-0 से हराया था।  

हैरी केन के पास रोनाल्डो की बराबरी का मौका 

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन छह गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं और बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू उनसे दो गोल पीछे हैं। अगर हैरी केन एक गोल और कर लेते हैं तो वह 2002 के बाद विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। दो गोल और कर पाए तो ब्राजील के रोनाल्डो की बराबरी कर लेंगे। 

12 साल पहले जब ब्राजील ने अपना रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीता था तो रोनाल्डो ने आठ गोल किए थे। इनमें दो गोल फाइनल में थे। टोटेनहेम के लिए खेलने वाले हैरी केन अगर गोल्डन बूट अवॉर्ड जीत लेते हैं तो गैरी लिनेकर (1986 में) के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी होंगे। 

कोच की सोच 

ईमानदारी से कहूं तो तीसरे स्थान का मैच एक ऐसा मुकाबला होता है जो कोई भी टीम खेलना नहीं चाहती लेकिन हम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, इसमें कोई दो राय नहीं है। हम जब भी इंग्लैंड की जर्सी पहनते हैं तो बड़े  गर्व के साथ खेलते हैं और जीत को बेताब रहते हैं। -गैरेथ साउथगेट, इंग्लैंड मैनेजर  


हम इस विश्व कप के अपने अंतिम मैच में जीत के साथ शानदार ढंग से विदाई चाहेंगे जिसके हम हकदार हैं। हमारे पास तीसरे स्थान पर आने का मौका और यह भी कोई आसानी से नहीं मिलता है। मैं यह स्वीकार जरूर करूंगा कि जब आपकी फाइनल में पहुंचने की हसरत टूट जाए तो अगले मैच के लिए तैयार होना कितना मुश्किल होता है। -राबर्टो मार्टिनेज, कोच बेल्जियम

52: साल बाद इंग्लैंड के पास विश्व कप में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन का मौका 

01: पहली बार बेल्जियम तीसरा स्थान हासिल कर सकती है। 1986 में वह चौथे स्थान पर रही थी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed