फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Elon Musk clarifies buying Cristiano Ronaldo team Manchester United

Manchester United: क्या रोनाल्डो की टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहे एलन मस्क? टेस्ला के मालिक ने किया खुलासा

Wed, 17 Aug 2022 08:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Aug 2022 08:43 PM IST
सार

मस्क के इस ट्वीट ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन्स को चौंका दिया था और सोशल मीडिया पर इसकी बातें होने लगी थीं। इसके बाद जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या वह क्लब खरीदने के अपने इरादे के बारे में गंभीर हैं? इस पर मस्क ने ये जवाब दिया...

विज्ञापन
Elon Musk clarifies buying Cristiano Ronaldo team Manchester United
एलन मस्क और मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेस्ला के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) एलन मस्क ने बुधवार को स्पष्ट किया कि वह प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड को नहीं खरीद रहे हैं। दरअसल, मस्क ने हाल ही में एक ट्वीट किया था और उन्होंने प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब खरीदने को लेकर बात कही थी। मस्क ने लिखा था- मैं रिपब्लिकन पार्टी के लेफ्ट हाफ और डेमोक्रेटिक पार्टी के राइट हाफ का समर्थन करता हूं। इस ट्वीट के तुरंत बाद उन्होंने लिखा था- मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीद रहा हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन

Elon Musk clarifies buying Cristiano Ronaldo team Manchester United
एलन मस्क - फोटो : Twitter
मस्क के इस ट्वीट ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन्स को चौंका दिया था और सोशल मीडिया पर इसकी बातें होने लगी थीं। इसके बाद जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या वह क्लब खरीदने के अपने इरादे के बारे में गंभीर हैं? इस पर मस्क ने जवाब दिया- नहीं, यह ट्विटर पर लंबे समय से चल रहा मजाक है। मैं कोई स्पोर्ट्स टीम नहीं खरीद रहा हूं।

Elon Musk clarifies buying Cristiano Ronaldo team Manchester United
मैनचेस्टर यूनाइटेड टीम - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर को एक अन्य जवाब में मस्क ने कहा कि अगर उन्हें कोई टीम खरीदनी होती, तो वह मैनचेस्टर यूनाइटेड होता क्योंकि यह क्लब बचपन में उनकी पसंदीदा टीम हुआ करती थी। उन्होंने कहा- अगर मुझे कोई टीम खरीदनी होती, तो वह 'मैन यू' ही होती। ये बचपन में मेरी पसंदीदा टीम थी।

विज्ञापन

Elon Musk clarifies buying Cristiano Ronaldo team Manchester United
एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया
मस्क का टीम खरीदने को लेकर ट्वीट तब आया जब 'द रेड डेविल्स' के नाम से मशहूर मैनचेस्टर यूनाइटेड प्रीमियर लीग के 2022-23 सीजन की खराब शुरुआत की है। मैनचेस्टर यूनाइटेड अपने पहले दो मैच हार चुका है और वर्तमान में अंक तालिका में 20वें और अंतिम स्थान पर है।

Elon Musk clarifies buying Cristiano Ronaldo team Manchester United
मैनचेस्टर यूनाइटेड - फोटो : सोशल मीडिया
मैन यू ने सीजन का अपना पहला गेम ब्राइटन और होव एल्बियन के खिलाफ 1-2 से गंवाया था। इसके बाद यूनाइटेड को ब्रेंटफोर्ड ने 4-0 से हराया। मैनचेस्टर यूनाइटेड को 22 अगस्त को लिवरपूल के खिलाफ अपना अगला मैच खेलना है। मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन्स ने क्लब द्वारा खराब प्रदर्शन के बाद वर्तमान अमेरिकी मालिक ग्लेजर परिवार को हटाने की मांग कर रहे हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने आखिरी बार प्रीमियर लीग का खिताब 2012-13 में जीता था। तब से यह क्लब इंग्लिश प्रीमियर लीग में अच्छा खेलने में विफल रहा है।

Elon Musk clarifies buying Cristiano Ronaldo team Manchester United
एलन मस्क के ट्विटर खरीदने को लेकर कई मीम्स बने थे - फोटो : Twitter @djNavale
मस्क ने हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर खरीदने को बिना किसी जांच-पड़ताल के 44 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। हालांकि, जब बाद में मस्क को एहसास हुआ कि यह एक बुरा सौदा था, उन्होंने बैक आउट कर लिया और उन पर मुकदमा भी चल रहा है। ट्विटर ने मस्क पर कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed