{"_id":"1658e7dde8d22d130144db9461c98a9a","slug":"ecuador-beats-honduras-2-1-at-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्वाडोर ने होंडुरास को 2-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इक्वाडोर ने होंडुरास को 2-1 से हराया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Jun 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इक्वाडोर ने होंडुरास को 2-1 से हरा दिया है। इक्वाडोर की टीम अब ग्रुप ई में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। फिलहाल ग्रुप ई में फ्रांस सबसे ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
यूं तो इक्वाडोर और स्विट्ज़रलैंड, दोनों ही के 3-3 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के आधार पर इक्वाडोर दूसरे स्थान पर है।
इक्वाडोर की ओर से दोनों ही गोल इनेर वेलेंसिया ने किए। होंडुरास की ओर से कार्लो कोस्टली ने 31वें मिनट में गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, लेकिन इसके ठीक तीन मिनट के बाद वेलेंसिया ने गोल किया और इक्वाडोर बराबरी पर आ गया।
विज्ञापन
वेलेंसिया ने 65वें मिनट पर दूसरा गोल किया और टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। दूसरा हाफ खत्म होने तक होंडुरास की टीम गोल नहीं कर सकी और इक्वाडोर ने 2-1 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
अन्य मुकाबलों में फ्रांस ने स्विट्ज़रलैंड को और कोस्टारिका ने इटली को हरा दिया।