फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   east bengal in title race to defeats minerva punjab by 1-0

ईस्ट बंगाल खिताब की दौड़ में कायम, मिनर्वा पंजाब को 1-0 से हराया

Sun, 03 Mar 2019 09:23 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Mar 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
east bengal in title race to defeats minerva punjab by 1-0
punjab minerva

ईस्ट बंगाल ने रविवार को मिनर्वा पंजाब एफसी को 1-0 से शिकस्त दी जिससे वह आई लीग खिताब की दौड़ में बरकरार है। एनरिके एस्क्वेडा ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम में ईस्ट बंगाल के लिये 75वें मिनट में विजयी गोल दागा। ईस्ट बंगाल की रविवार को मिली जीत का मतलब है कि आई लीग खिताब का फैसला शनिवार को होने वाले अंतिम मैच से होगा। 

विज्ञापन


ईस्ट बंगाल के 19 मैचों में 39 अंक हैं और वह शीर्ष पर चल रहे चेन्नई सिटी एफसी (19 मैचों में 40 अंक) से महज एक अंक पीछे है। कोलकाता के इस क्लब को शनिवार को कोझिकोड में गोकुलम एफसी के खिलाफ होने वाले अंतिम मैच में जीत दर्ज करने के अलावा उम्मीद करनी होगी कि चेन्नई सिटी एफसी इसी दिन कोयंबटूर में मिनर्वा के खिलाफ ड्रॉ खेले या हार जाए। तभी टीम पहली बार आई लीग ट्राफी हासिल कर पाएगी। 
विज्ञापन


हालांकि चेन्नई सिटी एफसी के लिये शनिवार को घरेलू मैदान पर मिनर्वा के खिलाफ जीत उसे पहला आई लीग खिताब दिलाने के लिये काफी होगी। खिताब का फैसला कराने वाले ये दोनों मैच शनिवार को शाम पांच बजे खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेरोका को हराकर रेलीगेट होने से बचा गोकुलम केरला

डेनियल अड्डो और मार्क्स जोसफ के गोल के दम पर गोकुलम केरल एफसी की टीम ने आई-लीग फुटबाल मैच में रविवार को यहां नेरोका एफसी को 2-1 से हराकर रेलीगेट होने से बच गई। मैच के पहले हाफ में नाईजीरियाई फेलिक्स चिदी के गोल नेरोका ने बढ़त बना ली थी लेकिन गोकुलम के लिए दूसरे हाफ में घाना के अड्डो और त्रिनिदाद के जोसेफ ने गोल दागे।

गोकुलम को यह जीत 12 मैचों के बाद मिली है। इस जीत के साथ गोकुलम की टीम तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गयी है। वह मिनर्वा पंजाब एफसी से ऊपर है। दोनों टीमों के बराबर अंक है लेकिन एक दूसरे से मुकाबले में गोकुलम की बेहतर स्थिति है। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed