{"_id":"5c65a699bdec224a611c190f","slug":"east-bengal-beat-shillong-by-5-0-and-win-the-fourth-consecutive-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-leauge: राल्टे की हैट्रिक, शिलॉग को हराकर ईस्ट बंगाल नेदर्ज की लगातार चौथी जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-leauge: राल्टे की हैट्रिक, शिलॉग को हराकर ईस्ट बंगाल नेदर्ज की लगातार चौथी जीत
Thu, 14 Feb 2019 11:04 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
East bengal vs shillong lajong
लानदानमाविया राल्टे की हैट्रिक की बदौलत ईस्ट बंगाल ने गुरुवार को आईलीग में शिलॉग लाजोंग को 5-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। राल्टे ने आठवें, 27वें और 61वें मिनट में गोल दागे जबकि जाबी जस्टिन (28वें मिनट) और एनरिक एसक्वेदा (45वें मिनट) ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
इस जीत से ईस्ट बंगाल और शीर्ष पर चल रहे चेन्नई सिटी एफसी के बीच का अंतर सिर्फ तीन अंक का रह गया है। ईस्ट बंगाल के 15 मैचों में 31 अंक हो गए हैं और टीम तीसरे स्थान पर है। चेन्नई सिटी एफसी के 34 अंक हैं लेकिन उसने ईस्ट बंगाल से एक मैच अधिक खेला है। रियल कश्मीर 16 मैचों में 32 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन