{"_id":"5d2a0f608ebc3e6c9c26a794","slug":"dpr-korea-defeated-india-in-intercontinental-football-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरकांटिनेटल कप: भारतीय फुटबॉल टीम की दूसरी हार, नॉर्थ कोरिया ने 5-2 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंटरकांटिनेटल कप: भारतीय फुटबॉल टीम की दूसरी हार, नॉर्थ कोरिया ने 5-2 से हराया
Sun, 14 Jul 2019 07:28 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 14 Jul 2019 07:28 AM IST
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे हाफ में संघर्ष दिखाने के बावजूद भारतीय फुटबॉल टीम को शनिवार को इंटरकॉन्टिनेंटल कप में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। भारत को द एरिना ट्रांस्टेडिया में खेले गए इस मैच में उत्तर कोरिया ने एकतरफा अंदाज में 5-2 से हरा दिया।
विज्ञापन
जोंग गवान (8 और 29 मिनट), सिम ह्योन जिन (16) और रि उन चोल (63) रि जिन (90+2) ने उत्तर कोरिया के लिए गोल किए जबकि भारतीय टीम की ओर से लालियानजलुला चांगटे (51) और कप्तान सुनील छेत्री (61) ने हार का अंतराल कम किया।
विज्ञापन
इस हार के साथ भारत फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है। उसे अपने पहले मैच में ताजिकिस्तान से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत को अगर फाइनल में पहुंचना है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे ताजिकिस्तान 15 जुलाई को अपने अगले मैच में हार मिले और वह अपने अगले मैच में सीरिया को कम से कम 9 गोल के अंतर से मात दे और यह संभावना नजर नहीं आ रही। चार टीमों के टूर्नामेंट में शीर्ष की दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने शुरू से ही अपने दम दिखाया और आठवें मिनट में ही गोल कर भारत को दबाव में ला दिया। उत्तर कोरिया के लिए यह गोल जोंग ग्वान ने किया। इस मिनट में उत्तर कोरिया को फ्री किक मिली और जोंग ने बाएं कोने में बेहतरीन किक लगा गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया। तीन मिनट बाद भारत को भी फ्री किक मिली थी जिसे वह गोल के रूप में भुना नहीं पाई। भारत ने जरूर बराबरी का मौका खो दिया था, लेकिन मेहमान टीम ऐसा नहीं कर रही थी।