फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   double heat atmosphere in football match

मैच के दौरान रेफरी को किया नजरबंद, राष्ट्रपति के फोन पर छोड़ा

Fri, 30 Oct 2015 05:54 PM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
double heat atmosphere in football match

एक मैच के दौरान एक टीम के समर्थक रेफरी पर इतना भड़क गए कि पकड़ लिया। छोड़ने के लिए राष्ट्रपति को फोन करना पड़ा।

विज्ञापन


यहां बात हो रही है तुर्की में फुटबॉल लीग मैच की। यहां एक मैच के दौरान रेफरी के एक निर्णय से नाखुश तुर्की की एक फुटबॉल टीम के अधिकारियों व समर्थकों के बीच तनातनी बढ़ गई और इतना बढ़ गई कि रेफरी को लोगों ने पकड़ लिया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने रेफरी समेत मैच अधिकारी को चार घंटे तक बंदी बनाए रखा।

दरअसल, ट्रैबजोंसपोर और गाजियनटेप्सोपोर के बीच मैच 2-2 से बराबरी पर चल रहा था। अंतिम क्षणों में ट्रैबजोंसपोरमैच टीम ने पेनाल्टी की मांग की लेकिन रेफरी कागाटे सहान ने इसे ठुकराकर अतिरिक्त समय का आदेश सुना दिया। इससे स्थानीय टीम के समर्थक भड़क गए।

विज्ञापन

राष्ट्रपति को करना पड़ा फोन

double heat atmosphere in football match

सहान और उनके तीन सहायकों को चार घंटे तक स्टेडियम से बाहर नहीं जाने दिया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार क्लब प्रमुख उस समय इस्तानबुल में थे उन्होंने अपने मैनेजरों को आदेश दिया कि जब तक मैं नहीं पहुंचता मैच रेफरी को जाने नहीं देना।

क्लब अधिकारियों ने रेफरी और तुर्की फुटबॉल फेडरेशन के कई प्रतिनिधियों को एक कमरे में बंद कर दिया। उन्हें देर रात को तब छोड़ा गया जब देश के राष्ट्रपति रिसेप टेयिप इर्डोगेन का उन्हें तुरंत छोड़ने का फोन नहीं आया।

डोगन न्यूज एजेंसी के अनुसार इर्डोगेन ने क्लब अधिकारियों से कहा कि तुर्की और विश्व के बीच इसे स्कैंडल मत बनाओ। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मैच अधिकारियों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में स्टेडियम से बाहर निकाला गया लेकिन गुस्साए समर्थकों ने बोतलें और पत्थरबाजी कर उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। तुर्की फुटबॉल फेडरेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed