फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Donald Trump Booed and Asked to Step Aside During Spain's FIFA World Cup Trophy Celebration

Donald Trump Video: स्पेन के जश्न के बीच मंच छोड़ने को तैयार नहीं हुए डोनाल्ड ट्रंप, फिर अधिकारियों ने हटाया

Mon, 20 Jul 2026 07:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Jul 2026 07:18 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल के बाद ट्रॉफी समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा। स्पेन के कप्तान रोड्री को ट्रॉफी सौंपने के बाद वह खिलाड़ियों के बीच ही खड़े रहे, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें मंच से हटने का इशारा किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
Donald Trump Booed and Asked to Step Aside During Spain's FIFA World Cup Trophy Celebration
ट्रंप मंच छोड़ने को तैयार नहीं थे - फोटो : FIFA.COM

विस्तार

स्पेन के विश्व कप जीतने के बाद न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में आयोजित ट्रॉफी समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चर्चा का केंद्र बन गए। अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर स्पेन के दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने के बाद ट्रंप फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो के साथ मैदान पर पहुंचे। हालांकि, ट्रॉफी समारोह के दौरान उनके साथ हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

मैदान में उतरते ही हुई हूटिंग
फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो पहले ही घोषणा कर चुके थे कि ट्रंप विजेता टीम के कप्तान रोड्री को विश्व कप ट्रॉफी सौंपेंगे। जैसे ही दोनों मैदान पर पहुंचे, स्टेडियम के कुछ हिस्सों से ट्रंप के खिलाफ जोरदार हूटिंग सुनाई दी। हालांकि, पदक वितरण शुरू होने के बाद माहौल सामान्य हो गया। ट्रंप और इनफैनटिनो ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मेडल पहनाए। इसके बाद ट्रंप ने स्पेन के कप्तान रोड्री को विश्व कप ट्रॉफी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉफी उठाने के समय नहीं हटे ट्रंप
ट्रॉफी सौंपने के बाद रोड्री अपने साथियों के साथ पारंपरिक अंदाज में ट्रॉफी उठाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन ट्रंप खिलाड़ियों के बीच ही खड़े रहे। कुछ क्षण बाद अधिकारियों ने उन्हें इशारे से मंच छोड़ने को कहा, जिसके बाद वह पीछे हटे और स्पेनिश खिलाड़ियों ने ट्रॉफी उठाकर जश्न मनाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इस पल को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं, जबकि कुछ ने इसे ट्रॉफी समारोह के प्रोटोकॉल से जोड़ा।

क्लब विश्व कप की घटना से हुई तुलना
इस घटना की तुलना इसी साल हुए फीफा क्लब विश्व कप फाइनल से भी की जा रही है। उस मुकाबले में चेल्सी को ट्रॉफी देने के बाद ट्रंप खिलाड़ियों के साथ मंच पर ही खड़े रहे थे। हालांकि, इस बार विश्व कप के आधिकारिक समारोह में उन्हें ट्रॉफी उठाने से पहले खिलाड़ियों के बीच से हटना पड़ा।
 
विज्ञापन

स्पेन ने जीता दूसरा विश्व कप
मैच की बात करें तो स्पेन ने अतिरिक्त समय में फेर्रान टोरेस के 106वें मिनट के गोल की बदौलत अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरा फीफा विश्व कप खिताब अपने नाम किया। अर्जेंटीना को मैच के अंतिम चरण में एंजो फर्नांडीज के रेड कार्ड के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके साथ ही लियोनेल मेसी का लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। हालांकि, फाइनल के बाद जितनी चर्चा स्पेन की जीत की हुई, उतनी ही ट्रॉफी समारोह में ट्रंप के साथ हुई इस घटना की भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed