{"_id":"5b354ec54f1c1bf16e8ba5c3","slug":"diego-maradona-declares-10-000-in-american-dollars-reward-on-man-who-spread-death-rumour","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सप्प पर मौत की खबर उड़ाने वाले से नाराज माराडोना, पहचान बताने पर देंगे दस हजार अमेरिकी डॉलर ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
व्हाट्सप्प पर मौत की खबर उड़ाने वाले से नाराज माराडोना, पहचान बताने पर देंगे दस हजार अमेरिकी डॉलर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jun 2018 03:06 AM IST
विज्ञापन
डिएगो माराडोना
अर्जेंटीनी दिग्गज डिएगो माराडोना ने उस शख्स की पहचान बताने पर दस हजार अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की है, जिसने व्हाअट्स अप पर उनकी मौत की खबर उड़ा दी थी। माराडोना के वकील ने कहा कि सोशल मीडिया पर उड़ाई गई खबर में कहा गया कि नाइजीरिया के खिलाफ मैच के बाद 57 वर्षीय माराडोना की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
दरअसल, उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था और वह अस्पताल में भर्ती हो गए। पूर्व महान फुटबॉलर के वकील मातियास मोरला ने अर्जेंटीनी अखबार क्लेरियन डेली से कहा कि हमने उस आडियो भेजने वाले की पहचान बताने पर दस हजार डॉलर देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मैच के एक दिन बाद माराडोना ने अपनी बीमारी को लेकर उड़ रही अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। उनके वकील ने कहा कि माराडोना तो दूसरे हाफ में स्टेडियम में भी मौजूद नहीं थे जिसमें अर्जेंटीना ने दबावपूर्ण क्षणों में गोल किया। मैच के बाद माराडोना के अस्वस्थ होने की फैली अफवाह को उनकी बहन ने भी सुना।
विज्ञापन