{"_id":"2fa14ae60b7d89b74d35517c6d88d8c2","slug":"dhoni-becomes-isl-team-chennaiyin-fc-co-owner-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली के नक्शेकदम पर चले कप्तान धोनी ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
विराट कोहली के नक्शेकदम पर चले कप्तान धोनी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Oct 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट के बड़े सितारों का दूसरे खेलों में पैसा लगाने का सिलसिला चल निकला है। इस फेहरिस्त में नया नाम भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है।
अभी कुछ दिन पहले ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली 12 अक्टूबर से शुरू हो रही बहु-प्रतिक्षीत इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल में हिस्सा लेने वाली एक-एक टीमों के मालिक बने हैं। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी एक टीम खरीद चुके हैं और वह अपनी टीम एटलेटिको डी कोलकाता के सहमालिक हैं।
पूर्व क्रिकेटर गांगुली अपनी टीम को तैयार करने के लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं। गांगुली ने स्पेनिश टीम के स्टाइल में अपनी टीम का नाम भी रखा है।

धोनी की टीम में बच्चन का भी पैसा लगा
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीएल में भाग लेने वाली चेन्नईयन एफसी में निवेश किया है। कप्तान धोनी के साथ फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन भी इस टीम से जुड़ गए हैं। तेंदुलकर और सुनील गावस्कर इंडियन बैडमिंटन लीग में भी एक-एक टीम के सहमालिक हैं।
धोनी आईपीएल में पहले से ही चेन्नई सुपर किंग्स की ओर खेल रहे हैं और वह चेन्नई में खासे लोकप्रिय भी हैं। टूर्नामेंट के आयोजक आईएमजी-रिलायंस ने बताया कि धोनी ने बतौर सहमालिक चेन्नईयन एफसी की ओर से करार किया है। इससे पहले भारतीय टीम के उपकप्तान विराट कोहली ने आईसीएल की टीम एफसी गोवा में निवेश कर टीम की सहमालिकाना हासिल की थी।
तेंदुलकर केरला ब्लास्टर्स के सहमालिक हैं। जबकि सौरव गांगुली के पास कोलकाता टीम की सहमालिकाना है।
आईसीएल 12 अक्टूबर से कोलकाता में शुरू होगा, जबकि 20 दिसंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। आईपीएल की तर्ज पर शुरू हो रही आईएसएल में आठ टीमें हिस्सा लेंगी।