{"_id":"5f1ea3da8ebc3e9fb7343756","slug":"despite-winning-against-everton-bournemouth-relegated-bens-retired","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवर्टन के खिलाफ जीत के बावजूद बोर्नेमाउथ नीचली लीग में खिसका","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एवर्टन के खिलाफ जीत के बावजूद बोर्नेमाउथ नीचली लीग में खिसका
Mon, 27 Jul 2020 03:29 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 27 Jul 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Everton
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्नेमाउथ ने प्रीमियर लीग सत्र के अंतिम दिन एवर्टन के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की, लेकिन इसके बावजूद टीम पांच सत्र तक शीर्ष लीग में खेलने के बाद निचली लीग में खिसक गई। बोर्नेमाउथ को प्रीमियर लीग में बने रहने के लिए एवर्टन के खिलाफ अपनी जीत के अलावा वैटफोर्ड के खिलाफ आर्सेनल और एस्टन विला के खिलाफ वेस्ट हैम की जीत की जरूरत थी।
विज्ञापन
एस्टन विला ने हालांकि वेस्ट हैम को 1-1 से ड्रॉ पर रोककर बोर्नेमाउथ की उम्मीदों को तोड़ दिया। इस ड्रॉ से विला की टीम ने खुद को रेलीगेट होने से बचा लिया, जबकि वैटफोर्ड और बोर्नेमाउथ निचली लीग में खिसक गए। वैटफोर्ड को आर्सेनल के खिलाफ 3-2 से हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद एवर्टन के डिफेंउर लेटन बेंस ने टीम की ओर से 420वां मैच खेलने के बाद संन्यास की घोषणा की।
विज्ञापन
इंग्लैंड के 35 साल के पूर्व डिफेंडर बेंस ने क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर एवर्टर के प्रशंसकों को संदेश में कहा, ‘पिछले 13 साल से एवर्टन का प्रतिनिधित्व करके मैं बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं और संन्यास लेने का फैसला मेरे लिए काफी मुश्किल था।’
विज्ञापन