फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   delhi defeat chennai in isl.

ISL: दिल्ली ने चेन्नई को 4-1 से धोया

Sat, 25 Oct 2014 10:32 PM IST
खेल डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
खेल डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Oct 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
delhi defeat chennai in isl.

मेजबान दिल्ली डायनामोस एफसी ने यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल में चेन्नईयन एफसी टीम पर 4-1 से धमाकेदार जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में दिल्ली की यह पहली जीत है जबकि पिछले दो मैचों में उसे ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ रहा था।

विज्ञापन


दिल्ली की यह जीत इसलिए काफी बड़ी है क्योंकि उसने लगातार दो मैच जीतने वाली चेन्नईयन टीम के विजय अभियान पर भी ब्रेक लगा दिया। चेन्नईयन टीम की तीन मैचों में यह पहली हार है।
विज्ञापन


दिल्ली के लिए विम रेमेकर्स ने पहले ही मिनट में गोल दागा जबकि जूनेकर ने 21वें, हेरेरो ने 79वें और डोस सातोंस ने 90वें मिनट में गोल किया। वहीं चेन्नईयन के लिए एकमात्र गोल इलानो ने 69वें मिनट में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में दिल्ली ने पहले ही मिनट में चेन्नईयन टीम को चौंका दिया। रेमेकर्स ने दूर से लंबा शॉट जड़ा जो सीधा चेन्नईयन टीम के गोलपोस्ट में समा गया। 21वें मिनट में जूनेकर ने दूसरा गोल ठोककर पहले हॉफ में दिल्ली की बढ़त 2-0 कर दी।


दूसरे हॉफ में इलानों ने 69वें मिनट में गोल करके चेन्नईयन टीम का खाता खोला लेकिन उसके स्कोर बराबरी करने की उम्मीदों पर हेरेरो ने 79वें मिनट में गोल करके पानी फेर दिया। रही सही कसर मैच के आखिरी मिनटों में सातोंस ने गोल करके पूरी कर दी और मैच दिल्ली के नाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed