{"_id":"9271eeda2dfd97b23cf891c6076ceab8","slug":"delhi-and-kolkata-share-points-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और कोलकाता ने बांटे अंक","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
दिल्ली और कोलकाता ने बांटे अंक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 20 Oct 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
चेक मिडफील्डर पावेल इलियास के शानदार गोल की बदौलत दिल्ली डायनमोज ने इंडियन सुपर लीग के मुकाबले में एटलेटिको डी कोलकाता के विजयी अभियान को आगे बढ़ने से रोक दिया। दिल्ली और कोलकाता के बीच यह मुकाबला एक-एक ड्रॉ रहा और दोनों ही टीमों को अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
बार्सिलोना के जोफ्रे मातेउ ने गोल दाग घरेलू फ्रेंचाइजी को 49वें मिनट में बढ़त दिला दी लेकिन डायनमोज ने 73वें मिनट में इलियास के गोल की बदौलत जबरदस्त वापसी करते हुए एक अंक अर्जित किए। दोनों ही टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन
एटलेटिको डी कोलकाता से हाथापाई के चलते इटालियन वर्ल्ड कप विजेता एलेसांद्रो डेल पियरो को रेड कार्ड मिलते-मिलते बच गया। खिलाड़ियों के बीच हाथापाई उस समय हुई जब डेल पियरो ने बायां पैर लगाकर डेनजिल फ्रानको गिरा दिया।
विज्ञापन
हालांकि मेजबान टीम को रेडकार्ड के चलते दस खिलाड़ियों से खेलना पड़ा। राकेश मसीह को 88वें मिनट में दूसरा येला कार्ड दिखा दिया गया। मसीह एटीके के मार्की प्लेयर लुइस गार्सिया की जगह मैदान पर उतरे थे।
गार्सिया को हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण इस मैच में आराम दिया गया था। पहले हाफ में दोनों ही टीमें बराबरी पर थीं लेकिन दूसरे हाफ में जोफ्रे ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर टीम को बढ़त दिला दी।
नॉर्थईस्ट ने एफसी गोवा को बराबरी पर रोका
नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग मुकाबले में एफसी गोवा को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। सात दिनों में घरेलू पिच पर नॉर्थईस्ट का यह तीसरा मैच था।
गोलकीपर टीपी रेहेनेश की गलती से नॉर्थईस्ट को 17वें मिनट में गोल खानी पड़ी। हालांकि उन्होंने 36वें मिनट में पेनाल्टी किक को गोल में तब्दील कर स्कोर को बराबरी पर ला दिया। घरेलू टीम ने दो मैच जीते और एक हारे है।
आज के नतीजे का मतलब यह हुआ कि ब्राजीली स्टार जिको को टूर्नामेंट में अपनी टीम की पहली जीत का इंतजार करना होगा क्योंकि उन्हें 15 अक्तूबर को घर में चेन्नईयन एफीसी के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में 1-2 से शिकस्त मिली थी।