फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Defending champion India will face Bangladesh in the opening match of SAFF Under-17 Championship football

SAFF Football: गत चैंपियन भारत सैफ अंडर-17 चैम्पियनशिप के शुरूआती मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा, देखें शेड्यूल

Thu, 19 Sep 2024 04:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Sep 2024 04:30 PM IST
सार

ग्रुप बी में मेजबान भूटान, नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी जिसके बाद 30 सितंबर को फाइनल होगा।

विज्ञापन
Defending champion India will face Bangladesh in the opening match of SAFF Under-17 Championship football
फुटबॉल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गत चैम्पियन भारत शुक्रवार को यहां सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैम्पियनशिप में ग्रुप ए के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा। तीन टीम के ग्रुप ए में मालदीव तीसरी टीम है और भारत को 24 सितंबर को उससे भिड़ना है।
विज्ञापन


ग्रुप बी में मेजबान भूटान, नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी जिसके बाद 30 सितंबर को फाइनल होगा।
विज्ञापन


भारत 2022 का चैम्पियन है, जब पिछली बार यह टूर्नामेंट अंडर-17 आयु ग्रुप में खेला गया था। पिछले साल का चरण अंडर-16 आयु वर्ग के लिए कराया गया था जिसका विजेता भी भारत ही था। मुख्य कोच इश्फाक अहमद ने इसी चांगलिमिथांग स्टेडियम में ट्राफी उठाने वाली टीम के 23 में से 16 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले भारत ने शुरूआती मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की थी और फाइनल भी बांग्लादेश के खिलाफ हुआ था जिसमें वह 2-0 से विजेता रहा था। इश्फाक अहमद ने टूर्नामेंट से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हमें बांग्लादेश के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मैच की उम्मीद है। मैं चाहता हूं कि हमारे खिलाड़ियों की परीक्षा हो और हम जानते हैं कि बांग्लादेश की टीम से खेलना इतना आसान नहीं होगा। हमें सकारात्मक शुरूआत का भरोसा है। उम्मीद है कि हर कोई मैच में अच्छी फुटबॉल का लुत्फ उठाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed