फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   david beckham to retire

लोकप्रिय सितारे बेखम ने लिया फुटबॉल से संन्यास

Fri, 17 May 2013 06:24 PM IST
मैनचेस्टर
मैनचेस्टर Updated Fri, 17 May 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
david beckham to retire

इंग्लैंड के लोकप्रिय फुटबॉलर डेविड बेखम ने बृहस्पतिवार को अपने संन्यास की घोषणा कर दी। वह पेशेवर 20 साल से फुटबॉल खेल रहे थे।

विज्ञापन


38 वर्षीय इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इस सीजन के अंत तक अपना बूट उतार देंगे। इस महीने उन्होंने पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) को फ्रेंच लीग खिताब जीतने में मदद की। उन्होंने इस टीम के साथ 5 माह का करार किया था।

उन्होंने पीएसजी के साथ करार पर मिली राशि को एक चैरिटी संस्था को दान कर दिया था।

बेखम 115 मुकाबलों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साथ ही वह मैनचेस्टर यूनाईटेड के साथ चैपियंस लीग, 6 प्रीमियर लीग खिताब और 2 एफए कप भी अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन


14 साल की उम्र में डेविड बेकम मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल हुए थे। मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से बेकम ने 398 मैचों में हिस्सा लिया।

बेकम ने कहा, 'मैं पीएसजी का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे ये मौका दिया। लेकिन मैं ये समझता हूं कि अब अपना करियर खत्म करने का समय आ गया है।'

20 साल के अपने पेशेवर फुटबॉल कैरियर में बेकम ने 19 खिताब जीते हैं। इनमें हाल ही में पीएसजी की ओर से लीग-1 का ख़िताब भी शामिल है।

वे इंग्लैंड के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने चार देशों में चैंपियनशिप जीती है।

उन्होंने इंग्लैंड के लिए आखिरी मैच वर्ष 2009 में खेला था वो उनका 115वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। बेलारूस के खिलाफ उस मैच में इंग्लैंड की टीम 3-0 से विजयी रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed