{"_id":"572ca0544f1c1bb9305cce89","slug":"daniel-sturridge-sends-liverpool-into-europa-league-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपा लीगः लिवरपुल फाइनल में, सेविला से होगी खिताबी टक्कर ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यूरोपा लीगः लिवरपुल फाइनल में, सेविला से होगी खिताबी टक्कर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 May 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेनियल स्टुरिज के लाजवाब खेल की बदौलत लिवरपुल ने ऐनफील्ड में खेले गए मुकाबले में विलेरियल को 3-0 से हराकर यूरोपा लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। जहां उनका सामना गत चैंपियन सेविला से 18 मई को होगा।
पहले चरण में एक गोल से पिछड़ रही लिवरपुल ने पहला गोल तब किया जब डेनियल के प्रयास के दबाव के बीच ब्रूनो सोरियानो आत्मघाती गोल कर बैठे। दूसरा गोल डेनियल ने 63वें मिनट में किया। तीसरा गोल एडम लैलेना के साथ मिलकर किया। इस तरह लिवरपुल की टीम दो चरण में कुल 3-1 से जीतने में सफल रही। पहले चरण के मुकाबले में उसे विलेरियल से 0-1 से पराजित होना पड़ा था। लिवरपुल ने इससे पहले 2006-07 में चैंपियंस लीग फाइनल खेला था।
विलेरियल के सेंटर बैक विक्टर रुइज को बाहर भेज दिया गया था। बड़ी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने की विलेरियल की उम्मीदें इस हार के साथ टूट गईं। हालांकि रविवार को ला लीगा में वैलेंसिया पर 2-0 की जीत से उसने अगले सीजन में चैंपियंस लीग के प्ले ऑफ में स्थान सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन
उधर, तीसरे सीजन में खिताब जीतने की दहलीज पर पहुंची सेविला ने शख्तार डोंस्टेक को दो चरण में 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
लिवरपुल ने कुल 11 में से 8 यूरोपियन फाइनल जीते हैं। इनमें से पांच यूरोपियन कप और तीन यूफा कप हैं। लगातार तीसरा खिताब जीतने से एक जीत दूर है सेविला।