फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Crown Princess of Spain Leonor has supposed crush on football player gavi

FIFA WC 2022: फुटबॉल खिलाड़ी पर आया स्पेन की राजकुमारी का दिल, बर्सिलोना के लिए कर चुका है कमाल

Wed, 30 Nov 2022 12:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 30 Nov 2022 12:07 PM IST
सार

स्पेन की फुटबॉल टीम में शामिल होने के बाद गावी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और खबरें हैं कि स्पेन की राजकुमारी ल्योनर का दिल भी उन पर आ गया है। 
 

विज्ञापन
Crown Princess of Spain Leonor has supposed crush on football player gavi
ल्योनर और गावी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गावी एक साल से अधिक समय से बार्सिलोना और स्पेन के प्रशंसकों के दिल में राज कर रहे हैं। स्पेन की सीनियर फुटबॉल टीम में जगह बनाने के बाद गावी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। खबरों के अनुसार अब गावी स्पेन की राजकुमारी ल्योनर का दिल भी जीत चुकी हैं। खबरों के अनुसार गावी ल्योनर के क्रश हैं। ल्योनर उन्हें काफी पसंद करती हैं। हालांकि, गावी या ल्योनर की तरफ से इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा गया है। 
विज्ञापन


डियारियो एएस का कहना है कि क्राउन प्रिंसेस लियोनोर को इस मिडफील्डर पर क्रश है। ऑस्टुरियस की राजकुमारी ग्लैमरगन, वेल्स में अटलांटिक स्कूल में पढ़ती है, जहां से अलग-एलग देशों के कई शाही लोगों ने अपनी शिक्षा प्राप्त की है। यह राजकुमारी स्पेन के सिंहासन में बैठने की रेस में शामिल हैं।
विज्ञापन

उनके पिता और स्पेन के राजा, फेलिप षष्टम वर्तमान में दोहा कतर में हैं, जहां वह स्पेनिश राष्ट्रीय टीम का समर्थन कर रहे हैं। कोस्टा रिका पर स्पेन की 7-0 की जीत के बाद ड्रेसिंग रूम भी पहुंचे थे। इस दौरान यह भी देखा गया कि उनके पास एक जर्सी थी, जिसमें गेवी के हस्ताक्षर थे। यह टी शर्ट राजा के साइज से काफी छोटी थी। लोगों ने अनुमान लगाया था कि यह उनकी 17 वर्षीय बेटी के लिए हो सकती है। ल्योनर गावी से एक साल छोटी हैं, गावी इस साल की शुरुआत में 18 साल के हो चुके हैं। 

फुटबॉल में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले गावी अपने लुक की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं और उनके फैंस की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

फीफा विश्व कप 2022 में स्पेन की टीम ने दो मैच खेले हैं और एक में जीत हासिल की है। वहीं, एक मैच ड्रॉ रहा है। यह टीम ग्रुप ई से अंतिम-16 में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। दो मैच में चार अंक के साथ स्पेन की टीम अंक तालिका में टॉप पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed