{"_id":"5cd42f56bdec220732262692","slug":"croatian-world-cupper-igor-stimac-set-to-be-appointed-indian-football-team-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रोएशिया के इगोर स्टिमाक का भारतीय फुटबाल टीम का कोच बनना लगभग तय","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
क्रोएशिया के इगोर स्टिमाक का भारतीय फुटबाल टीम का कोच बनना लगभग तय
Thu, 09 May 2019 07:17 PM IST
Mukesh Jha
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 09 May 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
इगोर स्टिमाक
क्रोएशिया की विश्व कप टीम के सदस्य और पूर्व मैनेजर इगोर स्टिमाक का भारतीय फुटबाल टीम का मुख्य कोच बनना तय है क्योंकि एआईएफएफ की तकनीकी समिति ने गुरुवार को इस शीर्ष पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की।
विज्ञापन
विश्व कप 1998 में तीसरे स्थान पर रही क्रोएशियाई टीम के सदस्य 51 वर्षीय स्टिमाक का तकनीकी समिति ने चयन किया है जिसने गुरुवार को चार उम्मीद्वारों के साक्षात्कार लिए थे। तकनीकी समिति के अध्यक्ष श्याम थापा ने पीटीआई से कहा, 'हमने चारों उम्मीद्वारों के साक्षात्कार लेने के बाद इगोर स्टिमाक के नाम अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ की कार्यकारी समिति के पास भेजा है। हमने उन्हें भारत का कोच बनने के लिये सबसे उपयुक्त पाया।'
विज्ञापन
एआईएफएफ शनिवार को स्टिमाक की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। स्टिमाक एकमात्र उम्मीद्वार थे जो साक्षात्कार के लिये स्वयं उपस्थित हुए। अन्य तीन दक्षिण कोरिया के ली मिन सुंग, स्पेन के अल्बर्टो कोस्टा और स्वीडन के हाकेन एरिक्सन ने स्काईपी के जरिये इंटरव्यू दिया। साक्षात्कार के दौरान नव नियुक्त तकनीकी निदेशक डोरू इसाक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन