फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Croatian World Cupper Igor Stimac set to be appointed Indian football team coach

क्रोएशिया के इगोर स्टिमाक का भारतीय फुटबाल टीम का कोच बनना लगभग तय

Thu, 09 May 2019 07:17 PM IST
Mukesh Jha भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 09 May 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
Croatian World Cupper Igor Stimac set to be appointed Indian football team coach
इगोर स्टिमाक

क्रोएशिया की विश्व कप टीम के सदस्य और पूर्व मैनेजर इगोर स्टिमाक का भारतीय फुटबाल टीम का मुख्य कोच बनना तय है क्योंकि एआईएफएफ की तकनीकी समिति ने गुरुवार को इस शीर्ष पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की। 

विज्ञापन


विश्व कप 1998 में तीसरे स्थान पर रही क्रोएशियाई टीम के सदस्य 51 वर्षीय स्टिमाक का तकनीकी समिति ने चयन किया है जिसने गुरुवार को चार उम्मीद्वारों के साक्षात्कार लिए थे। तकनीकी समिति के अध्यक्ष श्याम थापा ने पीटीआई से कहा, 'हमने चारों उम्मीद्वारों के साक्षात्कार लेने के बाद इगोर स्टिमाक के नाम अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ की कार्यकारी समिति के पास भेजा है। हमने उन्हें भारत का कोच बनने के लिये सबसे उपयुक्त पाया।' 
विज्ञापन


एआईएफएफ शनिवार को स्टिमाक की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। स्टिमाक एकमात्र उम्मीद्वार थे जो साक्षात्कार के लिये स्वयं उपस्थित हुए। अन्य तीन दक्षिण कोरिया के ली मिन सुंग, स्पेन के अल्बर्टो कोस्टा और स्वीडन के हाकेन एरिक्सन ने स्काईपी के जरिये इंटरव्यू दिया। साक्षात्कार के दौरान नव नियुक्त तकनीकी निदेशक डोरू इसाक भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed