फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo Video: Ronaldo inaugurates his statue, statue in Madame Tussauds Museum

Cristiano Ronaldo Video: रोनाल्डो ने अपनी प्रतिमा का किया अनावरण, मैडम तुसाद म्यूजियम में लगी मूर्ति

Sun, 20 Nov 2022 07:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 20 Nov 2022 07:16 PM IST
सार

फीफा विश्व कप से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शनिवार को न्यूयॉर्क में मैडम तुसाद म्यूजियम में अपनी नई मोम की प्रतिमा का अनावरण किया। 
 

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Video: Ronaldo inaugurates his statue, statue in Madame Tussauds Museum
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप से पहले पुर्तगाल के स्टार फॉर्रवर्ड खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शनिवार को न्यूयॉर्क में मैडम तुसाद म्यूजियम में अपनी नई मोम की प्रतिमा का अनावरण किया। अपने पांचवें विश्व कप में रोनाल्डो कतर में एक बार फिर पुर्तगाल की अगुवाई करेंगे। इस टूर्नामेंट से पहले टाइम्स स्क्वायर के आसपास उनके फैंस बड़ी संख्या में जमा हो गए। इसके बाद रोनाल्डो का चेहरा सभी होर्डिंग पर दिखाई दिया। उन्होंने इस दौरान अपनी प्रतिमा का अनावरण किया। रोनाल्डो ने अपने मोम के पुतले के अनावरण का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
विज्ञापन


रोनाल्डो पिछले कुछ दिनों में ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन के साथ अपने विवादास्पद इंटरव्यू के लिए चर्चा में रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनके क्लब, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उन्हें धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधक एरिक टेन हाग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उन्हें क्लब से बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को यूनाइटेड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि रोनाल्डो के इंटरव्यू को लेकर उचित कार्रवाई शुरू हो चुकी है। जुलाई 2021 में जुवेंटस से युनाइटेड में फिर से शामिल हुए रोनाल्डो ने पिछले सीजन में 24 गोल किए। हालांकि, यूनाइटेड का प्रदर्शन खराब रहा और यह टीम चैंपियंस लीग के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई। 


रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल इस विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 24 नवंबर को घाना के खिलाफ करेंगे। रोनाल्डो ने यह स्वीकार कर लिया है कि यह उनका आखिरी विश्व कप है और वह विश्व कप जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed