{"_id":"3bc069a4948f8022fac7f0eebc047e60","slug":"cristiano-ronaldo-touches-400-goal-milestone","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो ने दागा 400वां गोल, समर्पित किया यूसेबियो को ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो ने दागा 400वां गोल, समर्पित किया यूसेबियो को
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 08 Jan 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो बेहतरीन गोल की मदद से रियल मैड्रिड ने सेल्टा विगो को 3-0 से हराकर ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी टीम की उम्मीद बरकरार रखी है।
विज्ञापन
मुकाबले के 82वें मिनट में दागे अपने दूसरे गोल के साथ ही रोनाल्डो ने 400 गोल दागने का कारनामा भी कर लिया। 28 साल के स्ट्राइकर ने दोनों गोल और इस उपलब्धि को अपने देश के दिग्गज यूसेबियो को समर्पित किया।
विज्ञापन
फुटबॉल के इस दिग्गज पुर्तगाली खिलाड़ी का पांच जनवरी को 71 साल की उम्र में निधन हो गया था।
रोनाल्डो ने 400 में से 230 गोल रियल मैड्रिड की ओर से दागे हैं जबकि 118 गोल मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए किए हैं। जबकि उन्होंने पांच गोल अपने पहले क्लब स्पोर्टिंग लिस्बन के लिए दागे हैं। इस स्टार स्ट्राइकर ने अपनी राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल की ओर से 47 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं।
विज्ञापन
इस बड़ी जीत के बाद रियल मैड्रिड के शीर्ष पर चल रही बार्सिलोना और एटलेटिको से महज पांच अंकों की दूरी रह गई है। मैड्रिड की ओर से पहला गोल करीम बेंजामा ने दागा। इसके बाद रोनाल्डो फॉर्म में आ गए और दो गोल ठोक दिया।
इस मैच के बाद रियल मैड्रिड के अब 44 अंक हो गए हैं जबकि बार्सिलोना और एटलेटिको के 49-49 अंक हैं।
मोजाम्बिक में 25 जुलाई वर्ष 1942 को जन्में यूसेबियो को बेनफिका ने अपनी टीम में तब जगह दी थी जब वो सिर्फ 19 वर्ष के थे। बेनफिका के पूर्व स्ट्राइकर यूसेबियो ने 745 पेशेवर मैचों में 733 गोल दागे और वर्ष 1966 के विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने का कीर्तिमान अपने नाम किया।