फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo to Miss Travel with Manchester United for Pre Season Tour to Thailand and Australia

Cristiano Ronaldo: थाइलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे में मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ नहीं होंगे रोनाल्डो, जानें क्या है वजह?

Fri, 08 Jul 2022 12:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 12:37 PM IST
सार

कुछ समय पहले ही खबरें आई थीं कि अब रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए नहीं खेलना चाहते हैं। अब जानकारी आ रही है कि वो थाइलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे में टीम के साथ नहीं होंगे। 
 

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo to Miss Travel with Manchester United for Pre Season Tour to Thailand and Australia
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो थाइलैंड और ऑस्ट्रेलिया को दौरे में टीम के साथ नहीं होंगे। वो इस दौरान अपने क्लब के लिए कोई मैच नहीं खेलेंगे। नए सीजन की शुरुआत से पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम बैंगकॉक में लिवरपूल के खिलाफ 12 जुलाई को खेलेगी। इसके बाद उसे मेलबर्न विक्टरी और क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ मैच खेलना है। 23 जुलाई को इस टीम का सामना पर्थ में एश्टन विला के साथ होगा। 
विज्ञापन


रोनाल्डो ने अपने परिवार से जुड़े काम निपटाने के लिए छुट्टी मांगी थी और उन्हें यह छुट्टी दे दी गई है। कुछ समय पहले ही खबरें आई थीं कि 37 साल के रोनाल्डो अब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए नहीं खेलना चाहते हैं। इसके बाद वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोनाल्डो चैंपियंस लीग में खेलना चाहते हैं और मैनचेस्टन यूनाइटेड की टीम इस लीग में जगह नहीं बना पाई है। इस वजह से वो अपना क्लब बदलना चाहते हैं। 
विज्ञापन


हालांकि, क्लब से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार रोनाल्डो अब तक दूसरे क्लब के साथ जुड़ने के लिए स्वतंत्र नहीं हैं। अभी उनके अनुबंध में एक साल बचा हुआ है। अभी यह भी तय नहीं है कि वो कब अपनी टीम के साथ वापस जुड़ेंगे और मैच खेलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनचेस्टन यूनाइटेड के लिए रोनाल्डो का प्रदर्शन शानदार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए पिछले सीजन में 24 गोल किए थे, लेकिन उनकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। यह क्लब लीग में छठे स्थान पर रहा था और चैंपियंस लीग में जगह बनाने से चूक गया था। इस क्लब के नए सीजन की शुरुआत सात अगस्त से हो रही है। पहला मैच ब्रिगटोन और होव अल्बियन के साथ है। यह क्लब के नए मैनेजर इरिक का पहला मैच होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed