फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   cristiano ronaldo Supported Argentina in FIFA World Cup 2022 final says my love is from argentina

FIFA WC 2022: फाइनल में मेसी की टीम को सपोर्ट कर रहे थे रोनाल्डो, बोले- सबको पता है- मेरा प्यार अर्जेंटीना से

Mon, 19 Dec 2022 06:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 06:36 PM IST
सार

फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद रोनाल्डो ने फाइनल मैच में मेसी की टीम को सपोर्ट किया। अंत में उनकी टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत हासिल की। 
 

विज्ञापन
cristiano ronaldo Supported Argentina in FIFA World Cup 2022 final says my love is from argentina
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल का सफर कुछ खास नहीं रहा। खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में शामिल यह टीम इस बार क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई। मोरक्को के खिलाफ मैच में पुर्तगाल को हार का सामना करना पड़ा और यहीं से रोनाल्डो के विश्व कप जीतने का सपना खत्म हो गया। हालांकि, फीफा विश्व कप फाइनल के दौरान रोनाल्डो टीवी से चिपके हुए थे और मैच खत्म होने की बाद खुशी से झूम रहे थे। वजह था उनका प्यार। रोनाल्डो ने खुद बताया कि वह इस विश्व कप के फाइनल मैच में अर्जेंटीना का सपोर्ट कर रहे थे। 
विज्ञापन


अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी और रोनाल्डो चिर प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं। ऐसे में पूरी संभावना थी कि रोनाल्डो फ्रांस की टीम का सपोर्ट करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोनाल्डो ने फाइनल मैच में अर्जेंटीना का सपोर्ट किया और उनकी पसंदीदा टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

अर्जेंटीना को क्यों सपोर्ट कर रहे थे रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्स के पास अर्जेंटीना की नागरिकता है। वह इसी देश से हैं। इसी वजह से रोनाल्डो ने भी फाइनल मैच में मेसी की टीम का समर्थन किया। रोनाल्डो ने मैच से पहले कहा था "मेरी गर्लफ्रेंड अर्जेंटीना से है। कई लोगों को नहीं पता है कि वह अर्जेंटीना और स्पैनिश मूल की हैं। मैं अर्जेंटीना से प्यार करता हूं। अधिकतर लोगों को लगता है कि ऐसा नहीं है, लेकिन मैं अर्जेंटीना से बहुत प्यार करता हूं।"

मैच में क्या हुआ?
फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने शानदार शुरुआत की। लियोनल मेसी और एंजिल डी मारिया के गोल के चलते पहले हाफ में अर्जेंटीना ने 2-0 की बढ़त ले ली थी। हालांकि, एम्बाप्पे ने दो मिनट में दो गोल कर फ्रांस की दमदार वापसी कराई। इसके बाद एक्सट्रा टाइम में भी मेसी ने गोल कर अर्जेंटीना को 3-1 की बढ़त दिलाई, लेकिन एम्बाप्पे ने फिर पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया। अंत में पेनल्टी शूटआउट में मैच का नतीजा निकला। दोनों टीमों ने गोल करने के चार प्रयास किए, अर्जेंटीना का हर प्रयास सफल रहा, लेकिन फ्रांस के दो प्रयास विफल रहे। इसी के साथ अर्जेंटीना ने 4-2 से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed